गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के स्कूलों से लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोहांसी में शत प्रतिशत मतदान एवं पालकों को जागरूक करने हेतु संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असनीद के छात्र-छात्राओं द्वारा मानव संकल्प चक्र बना कर शत प्रतिशत मतदान करने एवं लोकतांत्रिक प्रकिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। जिला मुख्यालय स्थित एमडीवी स्वामी आत्मानंन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चे पेंटिंग के माध्यम से वोट के महत्व को बताया। भाटापारा नगर में महिला स्व सहायता समूह एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगोली बनाकर मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाएं उपस्थित रही।इसी तरह पलारी विकासखंड के ग्राम मुड़पार संडी में महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
There is no ads to display, Please add some
