गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। स्टाप डायरिया कैंपेन विकासखंड फिंगेश्वर में दिनांक 01.07.2024 से 31.08.2024 तक आयोजित होगा इस हेतु सभी सुपरवाइजर, आरएचओ, मितानिन समन्वयक, मितानिन प्रशिक्षको को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर में प्रशिक्षण दे दिया गया है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर व्ही.के. हिरौंदिया ने बताया की डायरिया बच्चों में होने वाले मृत्यु का एक मुख्य कारण है, बरसात में डायरिया के प्रकरण अधिक मिलते है, डायरिया से होने वाले मृत्यु की रोकथाम उपाय निदान, स्वास्थ्य शिक्षा देने हेतु शासन द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत मितानिनों द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के घर घर भ्रमण कर ओ.आर.एस, जिंक टैबलेट का वितरण किया जायेगा, घरेलू ओआरएस बनाने की विधि हाथ धोने की विधि शुद्ध पेयजल का उपयोग शौच से आने के बाद खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोना एवं फलों सब्जियों को उपयोग करने से पहले अच्छी तरह साफ पानी से धोने एवम खानपान के बारे में उचित स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान किया जाएगा साथ ही हाथ धोने की गतिविधि सभी स्कूलों आगनवाड़ी केंद्रों में भी हमारे आरएचओ, मितानिनों के द्वारा किया जायेगा हमारे सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस एवं जिंक कॉर्नर बनाया जाएगा, खंड चिकित्सा अधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है की इस बरसात के सीजन में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने बच्चों को सही समय पर सारे टीका लगवाने, पेय जल व खाना को हमेशा ढककर रखने शौचालय को साफ स्वच्छ रखने अपने आस पास की नियमित सफाई करने की सलाह दिया है ताकि सावधानी और सतर्कता से हमसब डायरिया से बच सके। इसी तरह हमारे विकासखंड फिंगेश्वर में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा दिनांक 27 जून 2024 से चालू हो गया है जो 24 जुलाई 2024 तक चलेगा इस पखवाड़ा में परिवार नियोजन के साधनों को बढ़ावा देकर जनसंख्या में कमी लाने के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहा है इस पखवाड़ा में हमारे आर एच ओ द्वारा दिनांक 27 जून से 10 जुलाई तक घर-घर भ्रमण कर एवं सास बहू सम्मेलन आयोजित कर परिवार नियोजन के साधनों के बारे में दंपतियों को जानकारी देंगे जानकारी उपरांत परिवार नियोजन के फायदे दो बच्चों के बीच में अंतराल के फायदे नसबंदी में पुरुषों की सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा दिनांक 11 जुलाई 2024 से 24 जुलाई 2024 तक परिवार नियोजन के साधन जिसमे स्थाई साधन अस्थाई साधन यूजर्स बनाया जाएगा, इस बीच हमारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम में पुरुष नसबंदी कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण में बीपीएम श्री सौरभ विरमानी, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी श्री योगेश पराना, समस्त सेक्टर सुपरवाइजर, समस्त आर एच ओ, मितानिन प्रशिक्षक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version