गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत राजिम क्षेत्रांतर्गत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 20 मार्च 2023 को प्रातः 9 बजे नगर पंचायत राजिम कार्यालय से पं. सुन्दरलाल शर्मा चौक होते हुए गरियाबंद रोड मस्जिद तक एवं गरियाबंद रोड से श्यामाचरण शुक्ल चौक से पं. सुन्दरलाल शर्मा चौक होते हुए वापस नगर पंचायत कार्यालय में स्वच्छता के प्रति जन जगरूता अभियान रैली का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत राजिम की स्वच्छता दीदीयों सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं कन्या शाला, बालक शाला, दैवीय सम्पद की छात्राओं ने बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनके द्वारा स्वच्छता एवं साफ-सफाई की जागरूकता संबंधी नारे लगाये गये एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। आयोजन को सफल बनाने में अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजिम सुश्री पूजा बंसल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंदन मानकर, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास देवांगन एवं शालाओं के शिक्षक तथा स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन का सक्रिय सहयोग रहा।
There is no ads to display, Please add some
