फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना घर से लेकर घाट तक स्वच्छ हो-देश अपना इसी उद्देश्य को लेकर रविवार 1 अक्टूबर को 1 घंटा यानी 10 बजे से 11 बजे तक स्वच्छता ही सेवा है के उद्देश्य को लेकर श्रमदान करने के लिए देश वासियों से किए गए आव्हान के अनुरूप नगर पंचायत द्वारा जोरदार कार्यक्रम किया गया। नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष के आव्हान पर प्रातः से ही लोगों में स्वच्छता हेतु श्रमदान करने का जुनुन परिलक्षीत होने लगा। नगर के गणमान्य नागरिक विभिन्न राजनैतिक दल के कार्यकर्ता, नगर पंचायत के पार्षद, एल्डरमेन सहित सफाईकर्मी, युवाओं के दल, सक्रिय महिलाएं आदि प्रातः 10 बजे के पूर्व ही नगर के नए बस स्टैण्ड में एकत्रित होने लगे। और देखते ही देखते स्वच्छता अभियान में जुटने लोगों का हुजुम टूट पड़ा। कार्यक्रम का शुभारंभ बस स्टैण्ड में महात्मा गांधी के चित्र की पूजा, अर्चना, माला पहनाकर, गुलाल लगाकर नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बंछोर, नगर पंचायत अधिकारी प्रदीप मिश्रा सहित गणमान्य जनों ने की। बस स्टैण्ड की साफ-सफाई उपरान्त मस्जिद, मुक्तिधाम, नगर की मंदिरों पंच मंदिर, बालाजी मंदिर, मौली माता मंदिर आदि स्थानों में लोगों ने श्रमदान करते हुए झाडू लेकर सफाई की। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने सफाई के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 02 अक्टूबर महात्मा गांधी के जन्मदिन पर राज्य शासन के निर्देश पर आज नगर पंचायत द्वारा सभी नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति हमें हमेशा सतर्क सजग एवं सतर्क रहना चाहिए। परिजनों के साथ मिलकर समय समय पर श्रमदान कर अपने घर, दुकान तथा कार्य क्षेत्र में साफ सफाई करने से स्वच्छता से हमारा मन मस्तिक भी अच्छे कामों एवं अच्छे विचारों से प्रफुल्लित रहेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव ने अपने संक्षिप्त सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही एक सुंदर और स्वच्छ समाज की कल्पना की जा सकती है। वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत फिंगेश्वर के एल्डरमेन ओमप्रकाश बंछोर ने कहा समाज के स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए आज 1 घंटे का सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया है। हमें जब भी समय मिले स्वच्छता को अपनाना और मिल जुलकर अपने आसपास के जगह को, संभव हो तो सार्वजनिक उपयोग के स्थानों को साफ सुथरा रखने श्रमदान कर दूसरों के लिए वातावरण बनाना चाहिए। श्रमदान करने झाडू लेकर आज अनेक गणमान्य नागरिक जनों ने नगर में जगह जगह सफाई कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने वाली सराहनीय काम किया। इसका सभी वर्गो ने स्वागत किया। आज के अभियान में पार्षद अनिल चंद्राकर, दीपक श्रीवास, कमल यदु, नरेश लहरे सहित पत्रकारगण, नागरिकगण, सफाई कर्मचारी, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, महिलाएं, युवा नोडल अधिकारी उप अभियंता हेमंत साहू आदि काफी संख्या में भाग लिया।
There is no ads to display, Please add some


