फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक शालाओ में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिजली में छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर की साफ सफाई करते हुए पौधों की निराई गुड़ाई कर उनमें वर्मी खाद डाला गया। वही संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छात्र छात्राओं को शपथ दिलाते हुए शरीर की नियमित रूप से साफ सफाई रखते हुए शाला परिसर को स्वच्छ बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ-साथ हाथ धोने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे हाथों में अनदेखी गंदगी छिपी होती है जो किसी भी वस्तु को छूने,उसका उपयोग करने एवं कई तरह के दैनिक कार्यो के कारण होती है। यह गंदगी बगैर हाथ धोए खाद्य एवं पेय पदार्थों के सेवन से हमारे शरीर मे प्रवेश कर जाती है और विभिन्न बीमारियों को जन्म देती है अतः हमें हाथों को अच्छी तरह से साबुन से हाथ धोना चाहिए।उन्होंने आगे पेड़ पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज वृक्षो की लगातार अंधाधुंध कटाई होने के कारण पर्यावरण असंतुलन हो गया है जिनके कारण मानव जीवन पर खतरा मंडराने लगा है,अतः सभी को पेड़ पौधे लगाते हुए उनका संरक्षण करना चाहिए।वृक्ष हमे फल,फूल,छाया,औषधि के साथ शुद्ध ऑक्सीजन देती है। इस मौके पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू,व्याख्याता दिनेश कुमार साहू,विनय कुमार साहू,नरेन्द्र कुमार वर्मा,गीतांजली नेताम, संतोषी गिलहरे,सत्या मिश्रा,शिक्षक नकुल राम साहू,रुद्रप्रताप साहू,तोमन साहू,भृत्य आकाश सूर्यवंशी व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
