फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। स्वच्छता ही सेवा अन्तर्गत आज रविवार 1 अक्टूबर को नगर पंचायत के सभी 15 वार्डो में प्रातः 9 बजे से स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत द्वारा रखा गया है। नगर पंचायत फिंगेश्वर के नगर पंचायत अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने बताया है कि इस स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधिगण, राजीव युवा मितान क्लब, स्वच्छता संगठन, नगर पंचायत के सभी पार्षद, एल्डरमेन, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं, पत्रकारों सहित नगर में सक्रिय महिला संगठन, महिला समितियों आदि को आमंत्रित किया गया है। इस स्वच्छता अभियान में पंच मंदिर, मौली मंदिर, गुरूघासीदास मंदिर, मस्जिद परिसर, मुक्तिधाम, साप्ताहिक बाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कृष्णकुंज आदि स्थानों की साफ-सफाई की जावेगी। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नगर पंचायत उप अभियंता हेमंत देवांगन होंगे। नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष जगदीश यादव ने नगर के सभी वर्गो से स्वच्छता ही सेवा अन्तर्गत श्रमदान कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


