गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में स्टॉप डायरिया कैंपेन 1 जुलाई 2024 से प्रारंभ हो चुका है जो 31 अगस्त 2024 तक पूरे 2 माह तक चलेगा। इसी के तहत डायरिया से बचाव के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में डायरिया स्टॉप कैंपेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छ शरीर में स्वस्थ मन निवास करती है। शरीर की नियमित रूप से साफ सफाई रखते हुए शाला परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए हाथ धोने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे हाथों में अनदेखी गंदगी छिपी होती है जो किसी भी वस्तु को छूने एवं कई तरह के दैनिक कार्यों के कारण होती है। यह गंदगी बगैर हाथ धोए खाद्य एवं पेय पदार्थों के सेवन से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाती है और विभिन्न बीमारियों को जन्म देती है अतः हमें हाथों को अच्छी तरह से साबुन से हाथ धोना चाहिए। उन्होंने आगे डायरिया के रोकथाम हेतु बताया कि बच्चों में मृत्यु का एक प्रमुख कारण डायरिया या दस्त है जिसका समय पर निदान और उपचार से बच्चों की मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। बरसात के मौसम में हमेशा उबला हुआ पानी पीयें एवं खाने के सामान को हमेशा ढँककर रखना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरनलाल साहू, व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, विनय कुमार साहू, नरेंद्र कुमार वर्मा, रेखा सोनी, गीतांजलि नेताम, संतोषी गिलहरे, सत्या मिश्रा, नकुल राम साहू, रुद्र प्रताप साहू भृत्य आकाश सूर्यवंशी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version