जिला के सभी स्कूल, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों में शहीद दिवस मनाया गया

शैक्षिक संस्थानों में स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता के बारे में परिचर्चाएं और भाषण आदि आयोजित किया गया

खैरागढ़ (गंगा प्रकाश)-केसीजी जिला कार्यालय, खैरागढ़ और जिले के अन्य शासकीय कार्यालय और शैक्षिक संस्थानों में कलेक्टर डॉ. जदगीश सोनकर के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राज्य कार्यालय के निर्देशनुसार, स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में प्रातः 11:00 बजे 2 मिनट का मौन रखा गया। सभी संस्थानों में मौन रखकर शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिला कार्यालय में सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से कलेक्टर्स और सभी विभागों के प्रमुखों को आदेश जारी किया गया था कि- 30 जनवरी शहीद दिवस के दिन प्रदेशभर में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृतियों में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाए और कहा गया था कि इस दिन कार्यालय व संस्थान के दैनिक कार्यों को रोककर सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाए। सभी विभाग प्रमुखों को शहीद दिवस के आयोजन को गंभीरता के साथ और सम्मानपूर्वक मनाने के निर्देश दिए थे।इस अवसर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के सभी स्कूल, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों में प्रातः 11 बजे 02 मिनट का मौन रखकर शहीद दिवस मनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता के बारे में परिचर्चाएं और भाषण कार्यक्रम आदि आयोजित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version