गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। स्वतंत्रता सप्ताह (09 अगस्त से 15 अगस्त 2024) के दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो इसके लिए दिनांक 12.08.2024 को नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु के नेतृत्व में जनप्रतिधिगण, आम जनता द्वारा सहभागिता प्रदान की गई। रैली में देशभक्ति का जज्बा लिए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह एवं उल्लास के साथ तिरंगा रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी। तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। तिरंगा का यह गौरव और सम्मान हर घर तक पहुंचे, इस संदेश के साथ यह तिरंगा रैली नगर पंचायत भवन से शुरू होकर पुराना बस स्टैण्ड, नया बस स्टैण्ड, रिंग रोड होते हुये वार्डों में आम जनता से राष्ट्रीय ध्वज को अपने-अपने घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में फरहराने के लिए निवेदन किया गया। भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान-जय किसान, तिरंगा यात्रा जिंदाबाद के जयकारे की गूंज दूर तक सुनाई दी। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र का प्रतीक है। भारतीय नागरिकों को अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि आज इस तिरंगा रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत इस रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में अपनी सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर निकाय के उपअभियंता हेमंत देवांगन, मो. निसार शेख कुरैशी, जनप्रतिनिधिगण, राजस्व प्रभारी गोरेलाल परमार, शिव कुमार साहू, नरेश कुमार धु्रव, संतुराम यादव, लोखू साहू, टकेश्वर निषाद, जयप्रकाश, अमित साहू, स्वच्छता दीदी उपस्थिति रहे।
There is no ads to display, Please add some
