गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के तहत विभिन्न योजनाओं में व्यवसायों के लिए लोन के इच्छुक आवेदकों से 23 जनवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी के कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता ने बताया कि गरियाबंद जिले में निवासरत 18 वर्ष से 50 वर्ष की सीमा तक के अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के लिये स्वरोजगार स्थापना हेतु कृषि क्षेत्र में संचालित योजना अजजा टर्म लोन योजना इकाई लागत 3 लाख रूपये, अजजा टर्म लोन योजना इकाई लागत 5 लाख रूपये तथा उद्योग क्षेत्र में अजजा टर्म लोन योजना ईकाई लागत 5 लाख रूपये तक के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऋण के लिए आवेदन करने वाले हितग्राही की आय सीमा 03 लाख रूपये से अधिक न हो। ऋण के लिये आवेदन करने वाले आवेदक को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी कलेक्ट्रेट परिसर गरियाबंद के कक्ष कमांक 37 जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति गरियाबंद में संपर्क किया जा सकता है ।
स्वरोजगार के लिए अनुसूचित जनजाति के इच्छुक आवेदकों से 23 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
