अरविन्द तिवारी 

जांजगीर-चांपा (गंगा प्रकाश) – चौदह वर्ष के लम्बे अंतराल बाद  कोसा , कांसा और कंचन की नगरी चांपा में आज स्वर्णकार समाज का उन्नीसवां ऐतिहासिक महाधिवेशन द माडर्न विलेज , गांधी भवन – चौपाटी के सामने आयोजित है। छत्तीसगढ़ अंचल में फैले समाज के लोगों को मुख्य धारा में लाने राजा साहेब से अनुमोदन के बाद एक चुनाव संचालन समिति का गठन कर और केन्द्रीय अध्यक्ष , सचिव , पदाधिकारियों, एवं  मंडल अध्यक्षों को विश्वास में लेकर एक दिवसीय महासभा के आयोजन की रुपरेखा के बाद महाधिवेशन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस ऐतिहासिक महासभा में छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश , उड़ीसा सहित निकटवर्ती राज्यों में निवास करने वाले  स्वजातीय बंधुओं को परिवार सहित आमंत्रित किया गया हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष द्वय अनिल कुमार और रमेश कुमार सोनी ने विभिन्न प्रांतों में रहने वाले स्वर्णकार बंधुओं को इस एक दिवसीय समारोह में अपनी सहभागिता देकर सफल बनाने का निवेदन किया हैं। इस महाधिवेशन के प्रथम सत्र में समाज के माननीय राजा , मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथियों , केन्द्रीय व मंडल अध्यक्षों की पूरी टीम समाज गंगा में सम्मान पूर्वक मंचस्थ होकर उद्घाटन समारोह के बाद रामदरबार की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके विधिवत शुभारंभ किया जायेगा । विशिष्ट क्षेत्रों में स्वर्णकार समाज को गौरवान्वित करने वाले और उत्कृष्ट योगदान देने वाले गणमान्य व्यक्तियों को श्रीफल , शाल और सम्मान-पत्र  देकर सम्मानित किया जायेगा । इस अवसर पर विभिन्न मंडलों में निवासरत व विशेष रुप से आमंत्रित वयोवृद्ध , केन्द्रीय अध्यक्ष , सचिव  और  मंडल अध्यक्षों को पूरी टीम को सम्मानित किया जायेगा। स्वर्णकार महासभा का सबसे रोचक प्रसंग केन्द्रीय अध्यक्ष का चुनाव रहेगा। जिसमें समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष , महिला अध्यक्ष  और युवा कल्याण केद्र अध्यक्ष का चुनाव अगर एक से अधिक प्रत्याशी अपनी दावेदारी ठोकते हैं तब चुनाव किया जायेगा। चुनाव की प्रक्रिया के लिये चुनाव समिति का गठन किया गया हैं  किन्तु अधिक प्रत्याशी होने की स्थिति में मतदान और मतगणना हेतु चाक-चौबंद व्यवस्था की गई हैं ।

इस एकदिवसीय महासभा के लिये निष्कपट और पवित्र भाव से एक बनो- नेक बनो और संगठित रहो की उदारवादी भाव को आत्मसात् करते हुये सभी स्वर्णकार बंधुओं , भगिनियों , वृद्ध  और युवावर्ग को ससम्मान आमंत्रण-पत्र भेजकर आमंत्रित किया हैं। कार्यक्रम के संयोजक रमेश कुमार सोनी ने बताया हैं  कि जीवन में अगर कोई बहुत बड़ी उपलब्धि या सफलता हासिल करनी हैं तो वह हैं पवित्रता। पवित्र हृदय से हमने विगत चार महिनों से विभिन्न स्थानों में रह रहें लोगों से जीवंत संपर्क किया। कार्यरत केन्द्रीय पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की सहमति और सहभागिता से यह समागम कंचन की धरा चांपा में आज परशुराम मार्ग स्थित चौपाटी के ठीक सामने द माडर्न विलेज , चांपा के भव्य सभागार और प्रांगण में होने जा रहा हैं , सभी सादर आमंत्रित हैं। पवित्र हृदय से किया गया कार्य भी पवित्र ही होता हैं। वहीं आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी शशिभूषण सोनी ने बताया कि समस्याओं से निजात और सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली विकसित करने स्वर्णकार समाज में भी सामूहिक जन चेतना जगाने की जरुरत है। स्वर्णकार समाज का उन्नीसवां महासभा आज चांपा में होने जा रहा हैं। स्वर्णकार समाज अत्यंत पुराना हैं और छत्तीसगढ़ अंचल के उन्नतिशील समाजों में से गिना जाता हैं। समाज अपनी विशिष्ट  पहचान बनाने के लिये दो दशक से विभिन्न स्वजातीय संगठनों से  ‘रोटी और बेटी का संबंध ‘ स्थापित करके आगे बढ़ रहा हैं और अब राष्ट्रीय पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। यानि स्वर्णकार समाज अपने कार्य , व्यवहार और विश्वास के बदौलत नीले आसमान में एक लंबी उड़ान और सब लोगों से विश्वास प्राप्त करने की क्षमता रखता हैं। इसी दिशा में समान्ननीय राजा साहेब श्रध्देय मुरारी लाल सोनी कोसमंदा व माखनलाल सोनी बलौदा के द्वारा मनोनित और केन्द्रीय पदाधिकारियों , मंडल अध्यक्षों वह समाज के वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन के पश्चात् उन्नीसवां महासभा का आयोजन  सबके सहयोग और जनभागीदारी से चांपा में होगा। इस महासभा के माध्यम से आयोजन समिति और उप समिति व  संगठन बनाकर समाज में भातृत्व प्रेम की भावना और एकता स्थापित करना चाहता हैं। एक मोती की माला की तरह सभी बंधुओं को आयोजन समिति  पिरोना चाहता हैं , ताकि मोती अलग-अलग तो चमके लेकिन जब समाज में एकता भाईचारा और प्रेम की बात हो तब मिल-जुलकर और कंधे से कंधा मिलाकर चले। इस महासभा के माध्यम से स्वर्णकार समाज को दलगत राजनीति और विद्धेष से परे एक श्रेष्ठ समाज बनाने की दिशा में ले जाने वाले वंदनीय हैं और इसमें सबका सहयोग साथ चाहिये। हर समाज में लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाने के लिये टीम गठित किया जाता हैं , जो निर्वाचित होने के बाद समाज के पुरातन काल से चली आ रही नैतिक सिद्धांतों , मर्यादाओं , परंपराओं को ध्यान में रखकर नीति-निर्धारण करके समाज सुधार की दिशा में कार्य करती हैं।सुव्यवस्थित संचालन के लिये पदाधिकारियों , मंडल अध्यक्षों की टीम गठित करती हैं। कार्य प्रणाली में जागरुकता के लिये , सामूहिक लोक चेतना जागृत करने के लिये सबको साथ लेकर चलती हैं। स्वर्णकार समाज के एक दिवसीय समारोह के लिये संचालन समिति में अधिवक्ता महावीर प्रसाद सोनी , डाक्टर रमाकांत सोनी , हेमंत सराफ , शशिभूषण सोनी , सीए सुनील कुमार , कमल किशोर सोनी , आशुतोष सोनी , लव कुश , समेंद्र सोनी मनोनित किये गये हैं।

निर्वाचन हेतु चुनाव संचालक नियुक्त

छत्तीसगढ़ी स्वर्णकारों का मूल निवास छत्तीसगढ़ अंचल के दक्षिण पूर्वी भाग में स्थित बिलासपुर जिले के अलावा रायपुर , भिलाई , दुर्ग , रायगढ़ , कोरबा , सारंगढ़ , सक्ती , मुगेली , कवर्धा और अम्बिकापुर में भी है। इनका संबंध कुछ स्थानों में मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र , उड़ीसा तथा बिहार तक में भी हैं। इनका सामाजिक संगठन स्वर्णकारी व्यवसाय होने के कारण इनके ऊपर  सुरक्षा और विश्वास की भावना अंचल में ख्याति प्राप्त हैं। स्वर्णकार समाज महासभा के मीडिया प्रमुख शशिभूषण सोनी ने बताया कि  सामाजिक विस्तार और सामाजिक समरसता लाने के लिये इन्होनें केन्द्रीय स्तर पर संगठन तैयार किया और उन्हें सर्किलों बनाकर उस स्थित में रहने वाले लोगों को जोड़ा।‌ डाक्टर रमाकांत सोनी के शोधपरक ग्रंथ स्वर्णाक्षर में उल्लेखित पुस्तक से पता चलता हैं कि सामाजिक व्यवस्था और रीति-रिवाजों में सुधार लाने तथा एकता बनाते रखने के लिये महासभा का आयोजन विभिन्न स्थानों में ही किया जाता रहा हैं। पहली महासभा संवत् 1977 यानि वर्ष 1921 में कोटमी सर्किल के कोटमी सोनार ग्राम में हुई थी। इसके बाद बलौदा ,चांपा , उमरेली , किरारी , रतनपुर और अंत में दिनांक 17 दिसम्बर 2008 को बलौदा में हुई , जिसमें संतोष सोनी , बिलासपुर अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित हुये। चौदह वर्ष के बाद एक बार फिर से कोसा , कांसा एवम् कंचन की नगरी चांपा में आज यह महासभा होने जा रहा हैं। चौदह वर्ष के अंतराल के बाद नवीन केद्रीय अध्यक्ष ,  युवा अध्यक्ष और महिला अध्यक्ष का चुनाव होगा । एक से अधिक प्रत्याशी होने की स्थिति में विधिवत्  चुनाव की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई हैं। इस हेतु स्वर्णकार समाज के मुखिया वह प्रमुख राजा की उपाधि से विभूषित मुरारी लाल सोनी  ने सुव्यवस्थित संचालन हेतु बिलासपुर सर्किल के रामेश्वर सोनी  एवं चांपा सर्किल से रमेश सोनी पिता मालिकराम सोनी को स्वर्णकार महासभा 2022 का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया हैं। सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी रामेश्वर और रमेश सोनी के चुनाव अधिकारी बनने पर लगातार बधाई वह शुभकामना दी जा रही हैं। उम्मीद हैं कि दोनों के नेतृत्व और कुशल कार्य क्षमता से स्वर्णकार समाज को नेतृत्व के लिये नया अध्यक्ष मिलेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version