उत्तर बस्तर कांकेर(गंगा प्रकाश)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय मशरूम अनुसंधान परियोजना अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में तीन दिवसीय आयस्टर मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में परियोजना प्रभारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम उत्पादन की तकनीक बताते हुए मशरूम के स्पान तैयार करने की विधि का प्रायोगिक प्रदर्शन कर प्रशिक्षित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू ने बताया कि मशरूम को व्यवसाय के रूप में अपनाकर किस प्रकार आय व स्वयं के पोषण में वृद्धि कर सकते हैं। वैज्ञानिक के द्वारा मशरूम के विभिन्न प्रजातियां के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में सरोना, नवागांव भावगीर, मरापी और मर्दापोटी की 50 महिलाएं सम्मिलित हुईं।
There is no ads to display, Please add some


