गर्भवती माताओं एवं बच्चों के बेहतर देखभाल एवं सही पोषण के लिए किया गया जागरूक

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के नवाचार अभियान के तहत जनजाति क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के साथ मीटिंग सम्पन्न हुई। जिसमे जिले को कुपोषण मुक्त, एनीमिया मुक्त, प्रसव पूर्व देखभाल एवं सही स्तनपान को लेकर व्यवहार परिवर्तन पर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत की भूमिका एवं पालकों की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। गृह भ्रमण , रेडी टू ईट, गुड़ चिकी, गरम भोजन आदि को गर्भवती माता एवं बच्चो तक सही पोषण के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा शत प्रतिशत सुनिश्चितता करने के संबंध में भी चर्चा की गई।
      ग्राम पंचायत लोहारी में हुई इस मीटिंग में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के उचित देखभाल, खानपान एवं टीकाकरण को बेहतर करने के उद्देश्य से सभी को साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता बताई गई। साथ ही इस जानकारी को जिले के सभी लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई गई। जिससे ग्रामीण जन माताओं एवं बच्चों के बेहतर देखभाल और पोषण के लिए जागरूक होंगे। बैठक में यूनिसेफ जिला सलाहकार चित्रा साहू, पीपरछेड़ी सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती सरोज मीर्चे, पंचायत प्रतिनिधि एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version