फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फिंगेश्वर में बच्चों के द्वारा गणितीय मॉडल गणितीय रंगोली एवं बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने व्यंजन भी गणितीय संरचनाओं के पर आधारित बनाया था। कार्यक्रम की शुरुआत बाल मेले के पंडाल में फीता काटकर एवं श्रीनिवासन रामानुजन के छायाचित्र के पूजन अर्चन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू योगेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कमलेश यदु हरिशंकर श्रीवास्तव मंजू लता हरित सुनीता श्रीवास नरेश लहरे प्रभा जैन डॉक्टर चंद्रशेखर हरित कुंजल साहू यदुनंदन श्रीवास सहित कई पालक एवं जनप्रतिनिधीगण उपस्थित होकर बच्चों के द्वारा निर्मित गणितीय मॉडल रंगोली और विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया और कार्यक्रम की प्रशंसा की बाल मेले में विद्यालय के प्राथमिक माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी के बच्चों ने काफी उत्साह के साथ दुकानदारी कर रोजगार करने का गुर सीखा ।कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र जोशी विकासखंड स्रोत समन्वयक टिकेंद्र यदु भी उपस्थित थे। इस शानदार आयोजन के लिए प्राचार्य मुकेश निर्मलकर ने अपने स्टॉफ के सभी सदस्यों एवं बच्चो को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फिंगेश्वर में राष्ट्रीय गणित दिवस व बाल मेले का आयोजन किया गया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
