गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में जिले में लगातार स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल गरियाबंद में स्कूली विद्यार्थियों को भी अपने अभिभावकों को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद ने बताया कि 17 नवंबर को संपन्न होने जा रहे चुनाव में शत प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसलिए यह सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कक्षा 06वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्राचार्य दीपक कुमार बौध ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने मताधिकार का प्रयोग करने का नारा लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आर्या देवांगन, द्वितीय स्थान पर इंद्राणी साहू एवं तृतीय स्थान पूजा पटेल रहे। साथ ही क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे स्वीप के तहत विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिसमे टीम सी में कनिस्का सेन, रूपाली सिन्हा प्रथम रही तथा तुषार साहू टीम बी द्वितीय रही। इस अवसर पर शाला के समस्त स्टाफ एवं समस्त बच्चे उपस्थित थे।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल गरियाबंद द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
