भैयाथान(गंगा प्रकाश)। भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशन में छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमसीई) के अन्तर्गत राज्य के कक्षा 8 वी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।इसी को लेकर ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान के हायर सेकंडरी स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमसीई) का आयोजन किया गया।इस परीक्षा में जिले के दो बच्चों का चयन हुआ है। जिसके सम्बंध में सहायक विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडिया स्कूल भैयाथान में पढ़ने वाली छात्रा कुमारी प्रिंशी गुप्ता व स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडिया स्कूल ओड़गी के छात्र अभिषेक कुमार का चयन एनएमएमसीई परीक्षा में हुआ है।चयनित बच्चो को शासन द्वारा प्रतिमाह कक्षा 9 वी से 12 वी तक एक हजार रुपए प्रदान की जाएगी।बच्चो की इस सफलता पर एबीईओ घनश्याम सिंह,प्रचार्य सुखेन्द्र सिंह,योगेंद्र सिंह राठिया तथा नेहा जायसवाल व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
There is no ads to display, Please add some
