Cgnews:स्वामी आत्मानंद विद्यालय में पहली कक्षा के लिए लॉटरी 6 मई को, 120 आवेदनों में से 50 छात्रों का होगा चयन
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा पहली में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया आगामी 6 मई 2025 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी। यह लॉटरी सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में शाला प्रबंधन समिति, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कक्षा पहली में 50 सीटों के विरुद्ध अब तक 120 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन की संख्या सीटों से अधिक होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया लॉटरी प्रणाली के माध्यम से की जाएगी। यह प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न करने की पूरी व्यवस्था की गई है।
प्रबंधन ने बताया कि अन्य सभी कक्षाओं में सीटें पूर्ण हैं, केवल कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए सीटें उपलब्ध हैं, जहां अभी तक 6 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अतः वहां लॉटरी की आवश्यकता नहीं है।
विद्यालय ने उन सभी अभिभावकों से लॉटरी प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है, जिन्होंने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया है।
लॉटरी प्रक्रिया से संबंधित मुख्य जानकारी:
- तिथि: 6 मई 2025 (मंगलवार)
- समय: प्रातः 10 बजे
- स्थान: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद
- उपस्थिति: पालकगण, शाला प्रबंधन समिति, अधिकारी एवं कर्मचारी
विद्यालय ने सभी पालकों को विश्वास दिलाया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमबद्ध तरीके से संपन्न होगी।
There is no ads to display, Please add some


