कलेक्टर ने समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए गठित की जांच कमेटी अब पूरी तरह से किया जायेगा जांच
प्रफुल कुमार बोरकर
मोहला (गंगा प्रकाश)। आज दिनांक 25 जून 20231 को नवीन जिला मोहला मानपुर के कलेक्टर एस जयवर्धन ने मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती में गड़बड़ी व नियुक्ति और पदस्थापना के लिए लेनदेन शीर्षक से प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते कमेटी गठित किया है। कलेक्टर ने जांच कमेटी गठित हुए जांच करते हुए अधिकारियों को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया है। गठित कमेटी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव अमित कुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला डॉक्टर हेमेंद्र भूआर्य एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, राजनांदगांव सतीश ब्यौहरे को सदस्य नियुक्त किया गया है। गठित समिति के द्वारा समाचार पत्र में प्रकाशित खबरों की बिंदुओं एवं उनकी सत्यता की जांच करते हुए जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
There is no ads to display, Please add some


