गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन पत्र भरे जा रहे है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पूर्व में भी जारी किए गए समय सारणी के अनुसार स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश हेतु आवेदन दिनांक 05 मई 2024 तक किया जा सकता था। किंतु 7 मई को संपन्न होने वाले लोकसभा को देखते हुए प्रवेश प्रक्रिया की तिथि बढ़ा दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रवेश प्रक्रिया हेतु संशोधित समय सारणी की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब नए समय सारणी के अनुसार दिनांक 10 मई 2024 तक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल फिंगेश्वर के सभी कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन पत्र भरे जा सकेंगे। 11 से 15 मई के बीच लॉटरी प्रक्रिया द्वारा सीटां का आबंटन किया जाएगा। इसके पश्चात् 16 से 15 मई 2024 तक चयनित विद्यार्थियों को समस्त दस्तवेजों को संबंधित विद्याल में जमा करते हुए प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
There is no ads to display, Please add some


