गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार अंतर्गत शहीद सन्त राम साहू स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में बी एम ओ डॉ अंजान सिंह के कुशल नेतृत्व में नेत्र दान महादान पखवाड़ा 25 अगस्त से प्रारंभ हो चुका है जो आगामी 08 सितंबर तक चलेगा।इस सम्बंध में चर्चा करते हुए बी एम डॉ अंजान सिंह चौहान ने बताया कि नेत्र दान से बड़ा कोई दान नहीं क्योंकि इंसान नेत्र दान कर इस दुनिया से जाने के बाद भी दूसरे व्यक्ति के माध्यम से इस दुनिया को देख सकता है इसीलिए हर व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में आगे बढ़ कर सार्थक पहल करना चाहिए इससे दूसरों की आंखों की रोशनी वापस लौटाने का सौभाग्य प्राप्त होता है।उक्त सार्थक पहल में अस्पताल कसडोल से गोपाल साहू, नर्स कल्याणी वर्मा, समस्त स्वास्थ्य कर्मी समस्त मितानिन ,समस्त स्वास्थ्य प्रशिक्षिकाओ द्वारा सार्थक पहल किये जा रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


