कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। बस्तर संभाग से पुरे कर्मचारी इस महासम्मेलन में सम्मिलित होंगे लगभग 3000 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको उपस्थित में संपन्न होगी! इस बस्तर संभगीय महा सम्मेलन में शामिल होने  केशकाल विधायक  – संत राम नेताम (विधानसभा उपा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन ) से ग्रामीण स्वास्थ्य  सयोजक कर्मचारी संघ ने पुष्प गुच्छ के साथ की मुलाक़ात की  जिसे सहज स्वीकार करते हुए  अधिवेशन में जरूर सम्मिलित होने की बात कही! जिसमे उपप्रान्त अध्यक्ष हरीश जायसवाल, जिला अध्यक्ष  डी. राज सेठिया , जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र नेताम, महामंत्री उमेश जायवाल,  जिला सचिव नकुल बोयार,जिला कार्य करणी  पी. आर. नेताम,नवीन बिसोई,कोषाध्यक्ष तुलसी नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष हरि साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष,श्रीमती उर्वशी कुलदीप सह सचिव  भोज बघेल  नरेश मारकंडे, गगन  अल्मा, ओम प्रकाश प्रधान,राजेंद्र राणा आदि उपस्थित थे।

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ हर बार की तरह इस बार भी अलग ही कार्य करने जा रही है 

यह बस्तर संभागीय  तृतीय अधिवेशन 26जून  2023 को गांधीवादी विचार धारा से प्रेरित  होकर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ  बस्तर महा सम्मेलन संभाग के जगदलपुर में होने जा रही है जो संघ का ऐतिहासिक निर्णय है इधर देखा जा रहा है की कई तम्माम संघठन बैनर तले हड़ताल पर अपनी अपनी मांगो को लेकर बैठी है लेकिन  ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ गाँधीजी के आदर्श विचारों से प्रभावित होकर शांति पूर्ण ढंग से अपनी बातो को सरकार तक वेतन विसंगति दूर 2800ग्रेड पे देने की मांग को रखने का निर्णय लिया है।

ताकि वर्तमान में शासन द्वारा चलाये जाने वाले महत्वाकांक्षी योजनाओ को बिना प्रभावित किये  शांति पूर्ण ढंग से वेतन विसंगति दूर करने की मांग छत्तीसगढ़ शासन को रखेंगे । जिससे शासन द्वारा चलाये जा रहे जनहितैषी योजना  प्रभावित न हो।

स्वास्थ विभाग की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले उप  स्वास्थ्य केंन्द्रो पर पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य  कर्मचारियों के द्वारा कई  महत्वाकांक्षी योजनाओ का संचालित की जाती है जैसे :-  मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान, गहन डायरिया पकवाड़ा ,आयुष्मान कार्ड, कुष्ठ मरीजों की पहच,नेत्र ज्योति क्षय रोग खोज अभियान,एनीमिया मुक्त अभियान डेली ओ. पी. डी,विवाह पंजीयन, गर्भवती पंजीयन,संस्थागत प्रशव,0से 5वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण,हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटरो में होने वाले दैनिक गतिविधि,आदि को प्रभावित नहीं करना चाहते एवं शांति पूर्ण ढंग से अपनी मांग सरकार को रखना इनका उदेश्य है।इस महासम्मेलन में बस्तर संभाग के 12 विधायक व दो सांसद सामिल होंगेे।

इस सम्मेलन में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको को  मिल सकती है बड़ी सौगात

  जिला मिडिया प्रभारी संत कुमार नाग ने कहा की वर्तमान तत्कालीन कांग्रेस सरकार अपनी 2019 चुनावी  घोषणा पत्र में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको की वेतन विसंगति  दूर करने की माँग को  सम्मिलित किया था । इस घोषणा पत्र को याद कराने बस्तर महासम्मेलन की जा रही है।

  इस सम्मेलन में लगाए बैठे है स्वास्थ्य कर्मचारी उनकी वेतन विसंगति 2800ग्रेड पे  सौगात की आश में संयोजको संघ गाँधीवादी विचार धारा से शांति पूर्ण ढंग से अपनी मांग को मनवाने को कोशिश कर गाँधी वादी विचार धारा को बढ़ावा देगी!इस शांति पूर्ण विचार धारा  को वर्तमान सरकार जनहितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार व स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. बाबा की सरकार एक सार्थक निर्णय लेकर वर्तमान  ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको का 2200 ग्रेड पे से वेतन विसंगति दूर कर 2800 ग्रेड पे देकर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको की मांग को पूर्ण करने की संघ आशा करती है, इसी तर्ज पर संघ बस्तर संभागीय महासम्मेलन करने का निर्णय लेकर गाँधी वादी विचार धारा में चलने का निर्णय लिया और महा सम्मलेन करने निर्णय का लिया। यह जानकारी मिडिया प्रभारी संत कुमार नाग ने दी!


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version