फिंगेश्वरः-आज राजिम विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र के राजिम व फिंगेश्वर के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उपस्थित डॉक्टर्स एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से जनता को हर सुविधा प्रदान करते हुए अपनी ड्यूटी समय पर पूरी ईमानदारी से करने निर्देश दिया, आमजन से बिना भेदभाव के अच्छे व्यवहार से कार्य करने कहा साथ ही उपस्थित हास्पिटल स्टाफ से भी चर्चा कर समस्या एवम् उनके निदान पर भी त्वरित कार्यवाही के निर्देश सीएमएचओ व बीएमओ को दिए। विधायक रोहित साहू की सजगता पर जनता काफी उत्साह है उनके इस कार्य का नगर में काफी प्रशंसा हो रही है, स्थानीय और अनुभवी जनप्रतिनिधि होने का लाभ जनता को सीधा सीधा मिल रहा है, आने वाले समय में निश्चित रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं और सुदृढ़ होगी, इसका उदाहरण हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री के प्रवास के दौरान विधायक रोहित साहू के प्रयास से गरियाबंद जिला को 5 नए डाक्टर व दो विशेषज्ञ के साथ 7 नए डॉक्टर्स की स्वीकृति मिली है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता भागवत हरित, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष हरित, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू साहू, साहू समाज के भुनेश्वर साहू, लालाराम साहू, जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे, संतोषी श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, बोधन साहू, भुवन साहू उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विधायक ने किया, स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
