गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जिला कलेक्टर गरियाबंद आकाश छिकारा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एवं रीता यादव मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद व नोडल अधिकारी बुद्ध विलास सिंह के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान शुरू की गई। इसी तारतम्य में जिले के सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरनलाल साहू नोडल अधिकारी फिंगेश्वर ने स्वीप कार्यक्रम मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों में जागरूकता फैलाना आवश्यक है। मतदाता स्लोगन के बारे में आगे उन्होंने कहा कि सबका यहां अरमान है करना सब मतदान प्रजातंत्र से नाता है भारत के मतदाता मतदान हमारा अधिकार है इससे बनती सरकार है।
There is no ads to display, Please add some
