गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा और स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव के निर्देशन में विगत दिवस गरियाबंद में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, कॉलेज के विद्यार्थियों एवं अधिकारी – कर्मचारियों सहित आमजनों ने भाग लेकर शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। बाइक रैली में गरियाबंद जिले के मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मोटर सायकल में जागरूकता संदेश लेकर बाइक में बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स लगाकर शहर के देवभोग रोड स्थित पुलिस लाईन से शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय तक बाइक रैली निकाला गया। रैली में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने भी शामिल होकर मतदाताओं को शत – प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। विधानसभा निर्वाचन में गरियाबंद जिले के मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु लगातार शहर से लेकर गावों तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिससे मतदाताओं में अलग उत्साह है। जिले के युवा और बुजुर्ग मतदाता मतदान करने उत्साहित नजर आ रहे हैं। बाइक रैली में शामिल युवाओं द्वारा शासकीय पीजी कॉलेज पहुंचकर मतदान का संकल्प लिया गया। रैली में शामिल सभी लोगों ने स्वयं मतदान करने एवं दूसरों को भी अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
