गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत न्योता भोजन के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही (फिंगेश्वर) में कृष्ण कुमार साहू द्वारा अपने माता स्व. सुरूज बाई साहू के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम पर पूर्ण न्योता भोजन दिया। शासन के निर्देशानुसार दिये गये मीनू अनुसार पूर्ण न्योता भोजन के तहत बच्चों को चांवल, दाल, सब्जी, पनीर, मटर, आलू, खीर, मूंग बड़ा, फल, केला, अंगूर, सेब मिठाई जलेबी परोसा गया। भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियां ही खुशियां झलक रही थी और इस अवसर पर प्राचार्य कुमानसिंह धु्रव ने कहा कि यह पोषण शक्ति निर्माण योजना बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। क्योंकि बच्चों को मध्यान्ह भोजन के समय जन सहयोग से पोषक तत्वों से युक्त न्योता भोजन दिया जा रहा है। जो बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होंगे और बच्चे कुपोषित नहीं होंगे। इस पूर्ण न्योता भोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में रामचरण दीवान प्रधानपाठक, नूनकरण सिंह कंवर सहायक शिक्षक, लक्षवन्तीन निषाद सहायक शिक्षिका, कृपाराम यादव व मोतीलाल कुर्रे व्याख्याता, जगदीश धु्रव क्लर्क, चेतन धु्रव, लोकेश्वरी धु्रव, लक्ष्मी धु्रव, अनिता धु्रव, चन्द्रिका धु्रव रसोईया बिनताराम, धरमूराम, भुवनलाल, गैंदराम, गिरिजा, भावेश एवं दिव्या साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


