मुंगेली (गंगा प्रकाश)। मुंगेली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक पात्रे ने अपने हज़ारों समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन फॉर्म दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले दीपक पात्रे ने माता पिता और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद लिया। आम आदमी पार्टी कार्यालय से विशाल रैली के रूप में निकलकर वे पैदल ही नामांकन स्थल पहुंचें। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि “आम आदमी पार्टी शिक्षा स्वास्थ्य और रोज़गार के लिए जानी जाती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के अच्छे कामों को देखकर ही वहां की जनता ने अरविन्द केजरीवाल को 3 बार मुख्यमंत्री बनाया। पंजाब में पार्टी ने 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। गुजरात चुनाव में जनता ने आम आदमी पार्टी को 42 लाख वोट दिए थे। इससे साफ़ जाहिर है कि लोग अब भाजपा काँग्रेस से ऊब चुके हैं और अब वादों को पूरा न करने वाली पार्टियों को छत्तीसगढ़ की जनता नकारेगी और आम आदमी पार्टी को चुनेगी।”
There is no ads to display, Please add some


