सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जोबगा में घर जमाई दामाद ने अपने सास को धारदार हथियार टांगी से वार कर उतार दिया मौत के घाट ।
मिली जानकारी अनुसार हत्या के आरोपी दामाद विनोद सिंह ग्राम जोबगा में मृतिका बेवा सामोबाई पति स्वर्गीय पुरन सिंह के दो बेटी है जो एक बेटी दामाद बिनोद सिंह ग्राम पंडरीपानी निवासी को अपने घर में घर जमाई के रुप में लगभग 25 साल से रखी थी ,तब से हत्या के आरोपी दामाद यहीं रहकर अपनी बीबी बच्चो के साथ जीवन यापन कर रहा था ।जो अचानक पच्चीस सालों से अपने घर में पनाह दी ऐसी मां के जैसे अपनी सास पर अचानक टांगी से वार कर दर्द नाक मौत दे दिया और मृतिका को उस जगह से हिलने तक का मौका नहीं मिला मृतिका सामोबाई उम्र लगभग 65 वर्ष का कुछ दिन पहले एक पैर टूट गई थी जो जुड़ चुका था लेकिन ज्यादा भागने दौड़ने में असमर्थ थी, इसी कारण वह अपनी जान को बचाने के लिय भाग नही सकी और हत्यारा दामाद ने उसकी गला काटकर मौत के घाट उतार दिया । जिस हत्या को लेकर गांव में सनसनी फैली हुई है ,परिजनो के बताए अनुसार खलिहान में सुबह धान मिसाई का कार्य कर रहे थे । कार्य खत्म होने के बाद लगभग दो बजे अचानक किसी बात को लेकर हत्यारा
बिनोद सिंह को अचानक गुस्सा आ गया टांगी से मारने के लिय अपने पत्नी को दौड़ाया लेकिन पत्नी प्रेमकुमारी अपनी जान बचाकर वहा से भाग निकली लेकिन हत्यारा का गुस्सा शांत नहीं हुआ और पूरा गुस्सा खलिहान के पास बैठी अपनी बेवा बुजुर्ग सास पर उतार दिया,टांगी से पहली वार पैर में किया जिसे वह वही गिर पड़ी इसके बाद गर्दन को टांगी से काट दिया गर्दन का आधा हिस्सा कटने से मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गया गयी । आसपास के लोगो को घटना की जानकारी मिलने पर सरपंच को सूचना दिया और सरपंच पति संत सिंह ने घटना की जानकारी थाना में दिया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है ।और हत्या की धारा 302 सहित तमाम धारा लगाकर कार्यवाही किया है ।वही शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है ।
इस दौरान थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ,संतोष सिंह, जेपी तिवारी,रवि पांडेय, बंटी सिंह,सहित अन्य स्टाप मौजूद रहे ।
There is no ads to display, Please add some


