अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

सरगुजा (गंगा प्रकाश)। युवक की हत्या कर शव को निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे छुपाने के प्रकरण के मुख्य आरोपी को गिरफ्तारी से बचाने आवश्यक सहयोग एवं सुविधा प्रदान करने वाले आरोपी दीपांशु महाराज को सीतापुर थाना पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                        इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार थाना सीतापुर अंतर्गत ग्राम बेलजोरा निवासी मृतक दीपेश उर्फ़ संदीप लकड़ा की हत्या कर शव को ग्राम लुरेना बड़वापाट कमलेश्वरपुर स्थित निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे गड्ढे में छुपाकर ऊपर कांक्रिट करा देने के मामले में सरगुजा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये मृतक दीपेश उर्फ़ संदीप लकड़ा के शव कों निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे गड्ढे से बरामद किया गया। मृतक के शव को बरामद करने पश्चात मामले में अपराध क्रमांक 219/24 धारा 365, 323, 302, 201, 34 भा.द.सं. एवं 3 (2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत पूर्व में पांच आरोपियों प्रत्युश पाण्डेय ,  गुड्डू कुमार ,  तुलेश्वर तिवारी , शैल शक्ति साहू और गौरी तिवारी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। घटना का मुख्य आरोपी अभिषेक पाण्डेय एवं अन्य आरोपी मामले मे फरार चल रहे हैं , प्रकरण कों संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा द्वारा फरार आरोपी अभिषेक पाण्डेय की गिरफ़्तारी पर सार्थक सूचना प्रदान करने पर तीस हजार रुपये ईनाम की उद्घोषणा की गई हैं एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पूर्व मे उक्त फरार आरोपी के गिरफ़्तारी पर सार्थक सूचना प्रदान करने पर दस हजार रुपये ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। साथ ही प्रकरण में आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु विशेष टीम का गठन कर आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा प्रकरण के फरार आरोपियों कों गिरफ़्तारी से बचाने हेतु शरण एवं सहयोग प्रदान करने सहित आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियों पर भी सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु हरसंभव प्रयास कर आरोपियों के हर संभावित ठिकानो पर छापेमार कार्यवाही की जा रही थी। इस दौरान थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा पतासाजी के दौरान पाया गया कि आरोपी अभिषेक पाण्डेय का जीजा दीपांशु महराज उर्फ़ राहुल आरोपी को प्रकरण में गिरफ़्तारी से बचाने के लिये शरण एवं भगाने मे आवश्यक सहयोग प्रदाय किया है। आरोपी अभिषेक पाण्डेय के फरार रहने के दौरान भी उसका जीजा दीपांशु महराज उर्फ़ राहुल अपने मोबाईल से अन्य आवश्यक सुविधा प्रदान करता रहा है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ किये जाने पर अपना नाम दीपांशु महराज उर्फ़ राहुल उम्र 29 वर्ष निवासी विवेकानंद कॉलोनी , गली नंबर 03 थाना कोतवाली धमतरी  जिला धमतरी छत्तीसगढ़ का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया , आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल मय सीम जप्त किया गया है। प्रकरण में राहुल उर्फ दिपांशु महराज के द्वारा अपने साला अभिषेक पाण्डेय व उसके अन्य साथी के द्वारा हत्या करने की बात जानते हुये भी उन्हें आश्रय देकर छिपने में सहयोग करना पाया गया जो प्रकरण में धारा 212 भा.द.स. जोड़कर आरोपी दिपांशु महराज उर्फ़ राहुल के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में बतौर आरोपी नाम जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर सीतापुर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण के मुख्य आरोपी अभिषेक पाण्डेय एवं अन्य आरोपी का मामले में गिरफ़्तारी किया जाना शेष है , पुलिस टीम सरगर्मी से फरार आरोपियों की पता तलाश कर रही हैं और जल्द ही मामले के आरोपी गिरफ्तार कर लिये जायेंगे। उपरोक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर राजेंद्र मंडावी , थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख , स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय , प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान , आरक्षक सत्येंद्र दुबे , संजीव चौबे , राहुल सिंह , अमित विश्वकर्मा़ , अनुज जायसवाल , रमेश राजवाड़े शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version