गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।फिंगेश्वर विकासखंड की हथखोज रेत खदान में बुधवार 20 दिसंबर को महासमुंद पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही नियम के चलते टाय टाय फिस हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि हथखोज नदी में रेत का खनन नियमानुसार हो रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से उत्खनन किया जा रहा है तथा सभी परिवहन नियमानुसार पीटपास के साथ किया जा रहा है। महासमुंद पुलिस द्वारा अपने जिला की खदानों में कार्यवाही करने आई थी। परंतु महासमुंद सीमा से लगी गरियाबंद जिले के विकासखंड फिंगेश्वर की हथखोज रेत खदान में चल रहे उत्खनन एवं परिवहन में आनन फानन में कार्यवाही कर 25 हाईवा को महासमुंद ले गए। रास्ते जब उन्हें सभी हाईवा में पीटपास एवं गरियाबंद जिला की खदान में कार्यवाही करने की गलती का एहसास हुआ तो रास्ते में ही सभी 25 हाईवा वाहनों का बिना कार्यवाही के छोड़ दिया गया। हथखोज खदान की 3 चैनमाऊंटिग में तो कुछ कार्यवाही ही नहीं गई। इस बारे में हथखोज के ग्रामीणों ने संपूर्ण जानकारी देते हुए खनिज अधिकारी गरियाबंद को आवेदन दिया गया है कि उक्त खदान शासन द्वारा स्वीकृत रेत खदान है। वहां नियमानुसार प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक नियमानुसार उत्खनन एवं परिवहन होता है। वहां मिली मशीनों का उपयोग गाड़ी फंसने अथवा गाड़ी को खदान से निकालने के लिए किया जाता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव के लोगो को काम मिलता है। अतः ग्राम पंचायत हथखोज में शासन द्वारा स्वीकृत एवं संचालित खदान को सुचारू रूप से चलाने की अनुमति दी जाए।
There is no ads to display, Please add some


