बेलटुकरी में त्रिदिवसीय मारुति यज्ञ में शामिल हुए विधायक रोहित साहू
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। श्री श्री मारुति यज्ञ समिति एवं ग्रामवासियो द्वारा लगातार 15 वर्षों से आयोजित किए जा रहे मारुति यज्ञ का आयोजन एक जनवरी से प्रारंभ हुआ था जिसका तीन जनवरी को समापन हुआ। तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू एवं अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू पहुँचे। बुधवार को हवनए पूजन एवं पूर्णाहुति यज्ञकर्ता स्वामी सिद्धेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने प्रभु श्रीराम व हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सबके कल्याण की कामना की। मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रभु श्रीराम हम सबके आराध्य देव हैं लेकिन वे भी हनुमान जी के बिना अपूर्ण हैं। बजरंग बली भगवान से हमेंए बलशाली और नारी अस्मिता की रक्षा करने की प्रेरणा मिलती है।पूरे रामायण काल के कई प्रसंगों का साक्षी हमारा छत्तीसगढ़ है और इन प्रसंगों में प्रभु श्रीराम के साथ उनके अनन्य भक्त हनुमानजी भी साथ रहे हैं।भगवान हनुमान जी को समर्पित इस यज्ञ में मुझे आप सबके सौजन्य से आहुति करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। आज हनुमान जी आ गए हैं इस महीने की 22 तारीख को श्रीराम जी भी आने वाले हैं। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम जी के जन्मस्थान अयोध्या में भव्य राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है उस दिन सभी घरों में दीपक से रौशनी और रंगोली सजाकर प्रभु श्रीराम का स्वागत करें और इस दिन को दीपावली त्यौहार के जैसा भव्य रूप से मनाएँ। हम सब पर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद बना रहे। इस अवसर पर सरपंच भावना रामप्रकाश देवांगनए उपसरपंच धनजय साहूए पूर्व सरपंच पुराणिक साहूए चेमन धीवरए कमलनारायण साहूए तुकाराम तारकए रेखराम तारकए महेंद्र देवांगनए किशोर साहूएविजय कंडराए नेहरू साहूए राजू साहूए सावंत साहूए देवनाथ साहूए हिच्छू हिरवानीए कौशल साहू देवलाल साहूए हरिचंद्र साहू आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


