हम जो कहते है वो करते है, जो कह रहे है उसे पूरा कर दिखाएंगे-उत्तम राजवंशी

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी के नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उत्तम सिंह राजवंशी का धुआधार जनसंपर्क अनवरत रूप से जारी है, वे अपने दौरे में अनेक स्थानों पर नागरिकों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लंबा राजनैतिक इतिहास रहा है कि हम जो कहते है, उसे पूरा करके दिखाते है। मसला चाहे धारा 370 को हटाने का हो, लोगो ने तो धारा 370 हटाने की हमारी घोषणा को दिवास्वप्न कहा करते थे, केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार आते ही हमारी पार्टी ने इसे कर दिखाया। आज जम्मू-कश्मीर पूरे देशवासियों के साथ एक रस हो रहा है, वहॉ कांग्रेस घोषित दशको पुराना आतंकवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। ‘‘धरती का स्वर्ग‘‘ कहे जाने वाले कश्मीर घाटी में काफी खून की होलिया खेली जाती थी, आज पूरे संसार के पर्यटकों के लिये कश्मीर के दरवाजे खोल दिये गये है, बड़ी संख्या में पर्यटक ‘‘घाटी की वादियों‘‘ का लुफ्त उठा रहे है। इसी तरह अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को टेढ़ी खीर बनाकर यह कहा जाता रहा कि यदि राम मंदिर का निर्माण हुआ तो देशभर में खूनी संर्घष प्रारंभ हो जायेगा, किंतु सारे देशवासी गवाह है कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य व दिव्य मंदिर निर्माण भी हुआ। करोड़ो देशवासी दर्शन का लाभ ले रहे है और पूरे देश में शांति व भाईचारा कायम है। एक झटके में तीन तलाख की कुप्रथा को खत्म कर दिया गया। अब सभी देशवासियों के लिए समान नागरिक कानून बनाने की प्रक्रियासा चल रही है, शीघ्र ही यह सौगात भी देश के लोगो को मिल जायेगी भाजपा प्रत्याशी उत्तम राजवंशी ने कहा कि ‘‘राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने की कल्पना‘‘ को लेकर हमारी पार्टी काम करती है, हम व्यक्तिनिष्ठ नहीं बल्कि राष्ट्रनिष्ठ लोग है। हम जो कहते है उसे पूरा करके दिखाना हमारी परंपरा है, इतिहास साक्षी है। इसी प्रकार राज्य में भाजपा की सरकार बनाते समय मोदी गारंटी को लेकर जो-जो वायदे चाहे वह महिलाओं के लिये, आम नागरिकों, किसानों, मजदूरो, गरीबों के लिए हो, सारी घोषणाएं महज एक वर्ष के भीतर ही हमने पुरी करके दिखा दिया है। रही बात स्थानीय निकाय के चुनाव में पार्टी के घोषणा पत्र की तो हम जो वायदे लेकर जनता के बीच वोट मांगने आये है, आर्शीवाद मिला तो उसे भी पूरा करने में देर नहीं लगेगी। प्रधान मंत्री आवास योजना में 3 लाख मकान बनायें जायेंगे तो बनेगें,इसमें एक संशोधन और हो रह है  कि जो नागरिक समेकित कर और बिजली का बिल देते है उन्हें भी आवास बनाने की पात्रता दी जायेगी। महिलाओं के नाम दर्ज संपत्तियों पर प्रापर्टी टैक्स में 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी, तो देंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version