बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।विधानसभा चुनाव अवधि में कसडोल विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक सरकारी कर्मचारी पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा कोलिहा निवासी वर्तमान पदस्थापना सकरी जनपद पंचायत बलौदाबाजार द्वारा लगातार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सोशल मीडिया व्हाट्सएप मोबाईल एवं पेपर कटिंग के आधार पर विभिन्न ग्रुपों में वायरल करने के अलावा स्वयं के मोबाईल व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रत्याशी के आभार मेसेज को 18-19 नवंबर को दिखाए जाने का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है जिसकी शिकायत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित कांग्रेस नेता मुरारी साहू, धनकुमार औधे लिया, नारायण मांझी ने कलेक्टर, सी ई ओ जिला पंचायत बलौदाबाजार को लिखित शिकायत देकर प्रचारक हरिकिशन वर्मा पर कार्रवाई कर पदमुक्त करने की फरियाद किये गए हैं जिस पर जांच जवाबी रिपोर्ट प्रचारक से मंगाए गए थे जांच सहित सम्पूर्ण कागजी कार्यवाही पूर्ण हुए सफ्ताह बीत गए लेकिन प्रचारक हरिकिशन वर्मा पर जिला पंचायत कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है सभी को हैरान कर दिया है।शिकायत कर्ताओं का सब्र का परीक्षा कंही जिला पंचायत तो नहीं ले रहा है या दाल में कुछ काला है ।प्रचारक हरिकिशन वर्मा को सरंक्षण और अभय दान कौन दे रहा है कौन है जो एक प्रचारक को अभयदान देकर नियम एवं कार्रवाई को बौने साबित कर रहा है।क्यों एक आचार संहिता उलंघ्घन के प्रचारक सचिव हरिकिशन वर्मा पर जांच का आंच नहीं पहुंच पा रहा है ।आखिर जिला पंचायत सी ई ओ एक आरोपी सचिव पर कार्रवाई करने में देरी क्यों लगा रहा है शिकायत के इतने दिनों के बाद भी प्रचारक पर गाज नहीं गिरा पा रहा है कौन है जो जिला पंचायत के कार्रवाई में अड़ंग्गा डाल रहा है।क्या भाजपा की सरकार प्रदेश में आने से कार्रवाई कमजोर दिख रहा है जबकि एक सच्चाई यह भी है कि प्रचारक हरिकिशन वर्मा पूर्व में भी भाजपा सरकार के समय निलंबित हो चुका है तो फिर सरकार भाजपा के आने से अधिकारियों को प्रचारक सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने में डर किसलिए?शिकायत कर्त्ता मुरारी साहू ने मीडिया के माध्यम से बताया कि यदि समय रहते प्रचारक पर कोई ठोस कार्रवाई जिला प्रशासन नहीं करेगा तो जिला पंचायत के सामने अनिश्चित कालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे कि बात भी कहा है।गौरतलब हो कि इतने संवेदनशील और गंभीर मामले में जिला पंचायत सी ई ओ निर्णय लेने में सक्षम क्यों नहीं है?क्या जिला पंचायत सी ई ओ को किसी नेता का दबाव है नहीं तो कार्रवाई दिखना चाहिए जो नहीं दिख रहा है।आखिर एक जिम्मेदार अधिकारी इतने गम्भीर मामले का निराकरण क्यों नहीं कर रही है।जिला पंचायत के कार्रवाई को लेकर लोगों का रोष बढ़ना स्वाभाविक है।प्रचारक हरिकिशन वर्मा ने मीडिया को बताया कि वह निर्दोष है उक्त मामले में उसका कोई लेना देना नही है।
हरिकिशन वर्मा पर जिला पंचायत का गाज कब गिरेगा,? क्या कोई विशेष मुहूर्त के इंतजार में है जिला पंचायत बलौदाबाजार।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
