गरियाबंद/फिंगेश्वर/छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर में इन दिनों हरी सब्जियों की बढ़ती कीमत से लोग हलकान हो गए हैं। क्षेत्र के आसपास की लोकल सब्जी बाड़ियों सहित अन्य गांव से हरी सब्जियों की आवक कमजोर होने व बाहर से आने वाली हरी सब्जियों के आवक में विभिन्न प्रकार की बाधाओं के कारण हरी सब्जियों के भाव आसमान छू रही है। नगर में कुछ जगहों से आने वाली टमाटर की खेप राज्यों में भारी बारिश के कारण शहर तक पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रही है। जिसके कारण टमाटर के भाव शनिवार को छुरा बाजार और रविवार को फिंगेश्वर बाजार में 160 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंची महंगी टमाटर को लेने लोग कतराते रहे और जो लोग टमाटर लिए वह भी कम मात्रा में चिल्हर बाजार में खरीदते नजर आए। टमाटर के अलावा लौकी, परवल, बरबटी,बैगन, कुम्हड़ा, ढेंश, शिमला मिर्च, धनिया, अदरक, हरी मिर्ची, गोभी, पत्ता गोभी, गंवारफली, पालक, लाल भाजी, करेला एवं कुंदरू जैसे अन्य सब्जियों के भाव में तेजी का रुख लिए हुए हैं। हरी सब्जियों के भाव ज्यादातर 60 रु प्रति किलो के ऊपर चल रहे हैं। जिसके कारण लोगों को महंगाई की मार से चौतरफा जूझना पड़ रहा है। बाजार में महंगी सब्जी के भाव के साथ-साथ आलू प्याज के भाव में भी उछाल आ गया है। जिससे लोगों को अधिक राशि अपने रसोई पर खर्च करना पड़ रहा है। साथ में मौसमी सब्जी जैसे सरई बोड़ा और लाखड़ी बोड़ा नगर में आ तो रहें है पर 1200 रूपए प्रति किलो के दाम में बिक रहें हैं परिवार की जनसंख्या को देखते हुए एक पाव खरीदने में कतरा रहे हैं। बढ़ती महंगाई से लोगों की बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
There is no ads to display, Please add some


