गरियाबंद/फिंगेश्वर/छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर में इन दिनों हरी सब्जियों की बढ़ती कीमत से लोग हलकान हो गए हैं। क्षेत्र के आसपास की लोकल सब्जी बाड़ियों सहित अन्य गांव से हरी सब्जियों की आवक कमजोर होने व बाहर से आने वाली हरी सब्जियों के आवक में विभिन्न प्रकार की बाधाओं के कारण हरी सब्जियों के भाव आसमान छू रही है। नगर में कुछ जगहों से आने वाली टमाटर की खेप राज्यों में भारी बारिश के कारण शहर तक पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रही है। जिसके कारण टमाटर के भाव  शनिवार को छुरा बाजार और रविवार को फिंगेश्वर बाजार में 160 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंची महंगी टमाटर को लेने लोग कतराते रहे और जो लोग टमाटर लिए वह भी कम मात्रा में चिल्हर बाजार में खरीदते नजर आए। टमाटर के अलावा लौकी, परवल, बरबटी,बैगन, कुम्हड़ा, ढेंश, शिमला मिर्च, धनिया, अदरक, हरी मिर्ची, गोभी, पत्ता गोभी, गंवारफली, पालक, लाल भाजी, करेला एवं कुंदरू जैसे अन्य सब्जियों के भाव में तेजी का रुख लिए हुए हैं। हरी सब्जियों के भाव ज्यादातर 60 रु प्रति किलो के ऊपर चल रहे हैं। जिसके कारण लोगों को महंगाई की मार से चौतरफा जूझना पड़ रहा है। बाजार में महंगी सब्जी के भाव के साथ-साथ आलू प्याज के भाव में भी उछाल आ गया है। जिससे लोगों को अधिक राशि अपने रसोई पर खर्च करना पड़ रहा है।  साथ में मौसमी सब्जी जैसे सरई बोड़ा और लाखड़ी बोड़ा नगर में आ तो रहें है पर 1200 रूपए प्रति किलो के दाम में बिक रहें हैं परिवार की जनसंख्या को देखते हुए एक पाव खरीदने में कतरा रहे हैं। बढ़ती महंगाई से लोगों की बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version