नवापारा (गंगा प्रकाश)।  डॉ बिधान चंद्र राय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष में नगर एवं अंचल के डॉक्टरों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ सामुदायिक भवन गोबरा नवापारा में मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से डॉक्टर बलजीत सिंह एवं अध्यक्षता डॉ राजेंद्र गदिया मंचासीन थे। सर्वप्रथम भगवान धनवंतरी के शैल चित्र पर चंदन वंदन माल्यार्पण एवं सामूहिक आरती गान कर किया गया।

मुख्य अतिथि के आसंदी से डॉक्टर बलजीत सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही प्रभु सेवा है सेवा करने के अनेक माध्यम हो सकते हैं। जिसमें मैं भी चिकित्सा सेवा के माध्यम से सेवा करता हूं। जब रोगी व्यक्ति निरोग हो जाता है। तो मुझे आत्मिक सुख मिलता है और उस परमपिता परमेश्वर को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। जिसने मुझे इस काबिल बनाया कि मैं लोगों के सेवा कर सकूं तत्पश्चात अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ राजेंद्र गदिया ने कहा यह अवसर वर्ष में एक बार आता है और हम सभी चिकित्सक एक मंच में होते हैं। जिसमें नगर एवं अंचल के चिकित्सक गण उपस्थित होते हैं। यह समय हर्ष एवं यादगार के क्षणहोते हैं। हम सभी डॉक्टर बलजीत से प्रेरणा लेकर नए जोश के साथ सेवा कार्य में लग जाते हैं यह दिन चिकित्सकों की एकता को और भी मजबूत करता है। तत्पश्चात नगर के धार्मिक सामाजिक एवं जन कल्याणकारी संस्था श्री सालासर सुंदरकांड जन कल्याणकारी एवं हनुमान चालीसा समिति के संस्थापक राजू काबरा ने कहा कि आज डॉक्टर्स डे है इस अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई हो आप सभी चिकित्सकों के सेवा कार्य अतुलनीय योगदान को देखते हुए हमारी समिति आप सभी का गिफ्ट प्रदान कर सम्मान करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों में डॉक्टर बलजीत सिंह डॉक्टर गोपाल केला डॉ प्रकाश गुप्ता डॉ टी एन रमेश डॉ राजेंद्र गदिया डॉ पुनीत गोस्वामी डॉक्टर सौरभ भांडगे डॉक्टर तेजेंद्र साहू डॉ श्री चंद्र रावलानी डॉक्टर जीवन ज्योत सिंह डॉक्टर रमेश सोनसायटी डॉक्टर अंजनी जैन डॉ रामचंद्र मैहर डॉ उमेश भोई डॉक्टर सियाराम तारक डॉक्टर फूल साहू डॉक्टर डाली साहू डॉक्टर भावना साहू डॉक्टर रेशमा साहू डॉ तोषण साहू डॉक्टर भूपेश्वरी साहू डॉ आशीष यदु डॉ लीला राम साहू डॉ हरीश साहू डॉ रमशिला  साहू डॉ कमलजित साहू डॉक्टर सतरूपा साहू डॉ कुलदीप साहू की उपस्थिति रही।

उपस्थित सभी चिकित्सकों का सम्मान नगर के  धार्मिक सामाजिक संस्था श्री सालासर सुंदरकांड जनकल्याण समिति तथा सालासर हनुमान चालीसा समिति संस्थापक राजू काबरा एवं पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ गिफ्ट प्रदान कर सम्मान किया गया। जिसमें संरक्षक पवन यदु मोहन पंजवानी अध्यक्ष धरम कुमार साहू सुमित पंजवानी ओम प्रकाश शर्मा नंदकिशोर राठी भूपेंद्र चंद्राकर नेमीचंद साहू गुलाब साहू पप्पू साहू धनराज साहू कुलेश्वर चक्रधारी मनहरण शर्मा भूपेंद्र साहू अध्यक्ष कविता इसरानी उपाध्यक्ष आरती काबरा तारिणी शर्मा डाली निषाद गीता साहू ईशा देवांगन पिंकी साहू मोहनी साहू लक्ष्मी साहू साक्षी कंसारी दीपांजलि गोस्वामी रिया कंसारी वासनी साहू मुस्कान साहू छाया साहू चंचल तारक तनीषा तारक अनु शर्मा के साथ मिलकर सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश कुमार सोनसायटी ने किया एवं डॉ तेजेंद्र साहू चिकित्सा प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version