गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छ.ग. में महिला सशक्तिकरण अभियान को गति देने छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स के सक्रिय सहयोग से सभी जिलों में दस हजार महिलाओं की किसान उत्पादक कंपनी का गठन किया जावेगा। इसके लिए गरियाबंद जिले में भी पहल की जावेगी। छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रदेश मंत्री गरियाबंद जिला प्रभारी अरेन्द्र पहाड़िया ने बताया कि इस योजना में प्रदेश के हर जिले में साथी बाजार बनाया जाएगा। इसके संचालन के लिए हर जिले में 10 हजार महिलाओं का किसान उत्पादन कंपनी के रूप में गठन होगा। गरियाबंद जिले में भी इसका प्रयास शुरू किया जावेगा। इसका गठन राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से होगा। श्री पहाड़िया ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। चेंबर द्वारा प्राथमिक रूप से मिलेट्स उत्पादों और स्थानीय उत्पादों को प्रत्येक साथी बाजार में स्थान दिलाया जायेगा। गत सप्ताह इस विषय पर गुरूवार को इस संबंध में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संचालक अनुसंधान सेवाएं की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स, नाफेड नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास लिमिटेड, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, छत्तीसगढ़ उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, हैंडीक्राफ्ट बोर्ड तथा सेरीकल्चर विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि नाफेड भारत सरकार की केन्द्रीय कोआपरेटिव है जो गत 50 वर्षो से कृषि एवं कृषकों के हित में अग्रणी भूमिका निभा रही है। नाफेड ने देश के कृषकों की आय दोगुना करने, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने दृष्टिकोण से साथी परियोजना देशभर में शुरू की है। इस योजना के तहत देशभर में प्रत्येक जिले में साथी बाजार स्थापित किया जाएगा। सभी साथी बाजार एक-दूसरे से नेटवर्क के माध्यम से जुड़े रहेंगे। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के कृषकों एवं उद्यमियों को योजना का लाभ देने के दृष्टिकोण से नाफेड के साथ अनुबंध कर योजना के क्रियान्वयन के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर को लीड एजेंसी तथा छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड रायपुर को सहयोगी एजेंसी बनाया गया है। श्री पहाड़िया ने कहा है कि योजना के सफल संचालन के लिए राज्य स्तर पर कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में तथा जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य एवं जिला स्तरीय समिति में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। साथी बाजार में माडर्न रिटेल आउटलेट, फूड कोर्ट, एंटरटेनमेंट जोन, एग्रीमाल, कृषि सहायता केन्द्र, माइक्रो फाइनेंस, इंश्योरेंस सेंटर, ट्रेनिंग सेंटर, दराज बाजार, ब्यूटीपार्लर, टेली मेडिसिन सेंटर, जेनेरिक मेडिसिन सेंटर, संजीवनी केन्द्र, डेयरी फेडरेशन, प्याज संग्रहण यूनिट, कोल्ड स्टोरेज (5000 मीट्रिक टन), मिनी थियेटर, स्थानीय उद्यम तथा अन्य उद्यम भी चेंबर ऑफ कामर्स के सहयोग से खोले जाएंगे।
हर जिले में बनाया जाएगा साथी बाजार, दस हजार महिलाओं का किसान उत्पादक कंपनी के रूप में गठन- अरेन्द्र पहाड़िया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
