भैयाथान (गंगा प्रकाश)। विक्रम संवत 2080 हिंदु नववर्ष व चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में हिंदु सेवा समिति भैयाथान के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाला गया । हिंदु सेवा समिति के द्वारा सप्ताह भर पहले  से तैयारी किया जा रहा था इस दौरान भैयाथान के मुख्य चौक से लेकर चारो तरफ भगवा झंडा व भगवा लरी से पूरे नगर को सजाया गया । सुबह से समिति के सदस्यों के द्वारा शोभा यात्रा की तैयारी की गई । साम 5 बजे स्थानीय खेल ग्राउंड से शोभा यात्रा की शुरुआत हुई शोभा यात्रा में श्रीराम माता जानकी व बजरंगबली की आकर्षक झांकी निकाली गई शोभा यात्रा में हजारों भक्त डीजे के साथ झूमते नज़र आये व जय श्री राम के नारों के साथ यात्रा खेल ग्राउंड से निकल कर पेट्रोल पंप से वापसी चौक होते हुए हर्रापारा तक गयी व वापसी में भैयाथान मुख्य चौक में प्रभु श्रीराम व भारत माता का आरती गायन कर जम कर आतिशबाजी करते हुए सभी ने उत्सव मनाया व वापस स्थानीय खेल ग्राउंड में शोभा यात्रा की समाप्ति हुआ । शोभा यात्रा के बाद दीपयज्ञ का आयोजन कर  हजारों दीपक प्रवज्जलित करते हुए भजन कीर्तन किया गया । दीप यज्ञ के पश्चात सभी ने भंडारे  में प्रसाद ग्रहण किया । इसके बाद कार्यक्रम की समाप्ति की गई । इस दौरान हिंदु सेवा समिति के सभी सदस्य  , नगर के काफी संख्या में महिलाएं बच्चे व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version