गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम पक्तिया (छुरा) निवासी नेमीचंद साहू द्वारा दुर्घटना में घायल होने,छुरा निवासी अमित लोहार की पुत्री कु़. हिमांशी के कान से संबंधित बीमारी के आपरेशन हेतु,ग्राम-पिपराही(छुरा) निवासी दुलेश्वर ठाकुर और खरखरा(छुरा) निवासी पंचराम साहू के किडनी रोग से पीड़ित होने,ग्राम रावनसिंघी(गरियाबंद) निवासी टीकम सिन्हा के ब्लड कैंसर से पीड़ित होने पर उसके उपचार हेतु आर्थिक सहायता की अपील उनके परिजनों द्वारा हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा के पास किया गया था।जिस पर समुचित जांच उपरांत सभी पीड़ितों के उपचार हेतु आर्थिक सहायता का चेक ग्रुप के डाॅ. आनंद गुप्ता के द्वारा प्रदान किया गया। जिसमें नेमीचंद साहू के पुत्र खेमराज साहू को 10000,दुलेश्वर ठाकुर के लिए 15000,अमित लोहार को 18000,पंचराम साहू को 10000 और टीकम सिन्हा के परिजनों को 20000 की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया गया।यह जानकारी ग्रुप के कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी द्वारा दिया गया है।विदित हो कि जनसेवा ही प्रभुसेवा है के उक्ति को चरितार्थ करता हुआ यह ग्रुप गरियाबंद जिले के गंभीर बीमारी से पीड़ित और आर्थिक रुप से अक्षम लोगों को ही आर्थिक सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान करता है।इस सेवा कार्य में लगभग 200 लोग जुड़े हुए हैं जो प्रतिमाह अपना अंशदान ग्रुप को ऐसे सेवा कार्य के लिए प्रदान करता है। ग्रुप का एक ही उद्देश्य है कि राशि के अभाव में कोई जरुरतमंद ईलाज से वंचित ना हो।साथ ही जरूरतमंद की नीजता का ध्यान रखते हुए चेक वितरण का फोटो आदि प्रकाशित नहीं किया जाता।ग्रुप से जुड़कर सहयोग करने के लिए या किसी जरूरतमंद के सहयोग के लिए मोबाईल नंबर 989377768, 8889135003, 9993442877, 9179500959 पर संपर्क कर सकते हैं। वर्तमान में सिर्फ गरियाबंद जिले के निवासियों को ही इस ग्रुप द्वारा उपचार हेतु आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की जाती है।
There is no ads to display, Please add some
