प्रकरण में होटल बेबीलॉन कैपिटल के मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर की जा रहीं है विवेचना।

जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 1,98,150/-रूपये किया गया जप्त

थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी रोड स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल में जुआ खेलते 10 जुआरियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।

जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 1,98,150/- रूपये एवं ताशपत्ती किया गया है जप्त।

रायपुर (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को  जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 

इसी तारतम्य में दिनांक 26.08.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी रोड स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त होटल के कमरा नंबर 115 में जाकर रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते 10 जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,98,150/-रू. एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 560/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5, 36 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में होटल बेबीलॉन कैपिटल के मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रहीं है।

जुआरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 560/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5, 36 का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version