फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छ.ग. चैम्बर ऑफ़ कामर्स की ड्रीम योजना एवं छ. ग. में ब्यापार और व्यापारी वर्ग की अति महत्वाकांक्षी योजना दक्षिण मध्य एशिया के सबसे बड़े होलसेल कॉरिडोर का बहुप्रतीक्षित बहु आयामी शिलान्यास आज मंगलवार 12 सितंबर को प्रदेश के कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कर कमलों से करेगें।छ.ग. प्रदेश चेंबर ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्री के प्रदेश मंत्री एवं गरियाबंद जिला प्रभारी अरेन्द्र पहाड़िया ने बताया कि इस बहुउद्देसीय योजना के शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता छ.ग. सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर करेंगे।दोपहर 1 बजे यह आयोजन निमोरा मुक्तांगन के सामने नया रायपुर में होगा। प्रदेश मंत्री श्री पहाड़िया ने गरियाबंद जिले सहित समस्त छ.ग. के व्यापारियों को अग्रिम बधाई देते हूये इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
