फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नवपदस्थ थाना प्रभारी फैजुल शाह के आमंत्रण पर आज गुरुवार को थाना परिसर में होली त्यौहार को सौहार्द पूर्ण ढंग से पूरे उत्साह उमंग के साथ शांतिपूर्वक मनाने शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। प्रतिवर्ष अनुसार बैठक में गणमान्य नागरिकों ने नगर में होली पर्व मनाने की नगर में प्रथा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि होली का पर्व पूरे सौहार्द से मनाया जाता है।नगर के 12-13 स्थानो में रविवार 25 मार्च को मुहूर्त अनुसार होलिका दहन होगा।होलिका दहन हेतु वन विभाग द्वारा लकड़ी उपलब्ध करवाई जाती है।होलिका दहन करने वाले स्थानों के जवाबदार लोगों को होलिका दहन पूरे रीति रिवाज के साथ शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के मध्य शासन से प्राप्त गाइडलाइन का पालन करते हुए किए जाने की बात कही गई।अधिकारियों ने कहा कि लोकसभा चुनाव कि आचार संहिता लग गई है,अतः रात्रि 10:00 बजे उपरांत माइक डीजे ना बजे। स्कूल कॉलेज की परीक्षाएं भी चल रही है। बैठक में शासन से प्राप्त दिशा निर्देश पढ़कर सुनाया गया। होली के दिन यातायात के नियमों के सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। कहीं भी किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित घटना दुर्घटना होने पर तत्काल थाना को सूचित करने का निर्देश देते हुए नवपदस्थ थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवाया गया। होली सामग्री बेचने वाले दुकानदारों से मुखौटा बेचने पर सख्त मनाही करते हुए शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले रंगों को भी ना विक्रय करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा 25 मार्च की रात से 27 मार्च की सुबह तक शराब विक्रय पर प्रतिबंध की जानकारी भी बैठक में दी गई। बैठक में अनेक लोगों ने कई प्रकार के सुझाव एवं समस्याएं रखी,जिस पर प्रशासन ने सभी आवश्यक ऐतिहातन कदम उठाने का आश्वासन दिया। उपस्थित जनों ने रंगों के इस पर्व को सुरक्षात्मक और परस्पर भाईचारा से मनाने जैसा कि फिंगेश्वर नगर की परंपरा रही है की बात कही। बैठक में तहसीलदार गैंदलाल साहू, नव पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी फिंगेश्वर एसके विश्वकर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता पूनम यादव,पार्षद अनिल चंद्राकर,दीपक श्रीवास,संतोष पुरी गोस्वामी,बेनी सोनवानी,नरेश लहरे,मंजू हरित,सुनीता श्रीवास अरुण साहू,शीतल राजपूत,किरणेश सोनी,दीपक पोद्दार,अंकुर पहाड़िया,युवराज सिन्हा,तरुण यादव,नेमीचंद बंजारे उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


