गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। आगामी25 मार्च सोमवार होली पर्व एवं होलिका दहन को लेकर थाना लवन परिसर में थाना प्रभारी केसर पराग ,तहसीलदार निवेश कुरेटि, नायब तहसीलदार निशा वर्मा सहित नगर पंचायत जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों एवं पत्रकारों की उपस्थिति में शांति समिति का बैठक सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।जिसमें थाना प्रभारी एवं तहसीलदार द्वारा स्पष्ट संदेश दिये गए कि बिजली खम्भों, विद्युत प्रवाह तारों ,के नीचे होलिका दहन नहीं करेंगे, हरे भरे वृक्षों की कटाई नहीं करेंगे इसके अलावा किसी के बाड़ी या खेत से लकड़ी काटकर होलिका दहन में अर्पित नहीं करने सहित यह बात भी बताया गया है किसी को महिला पर जोर जबरदस्ती रंग नहीं लगाना है नहीं शराब पीकर हुड़दंग करना है।डीजे का प्रयोग नहीं करने के साथ साथ पानी एवं कीचड़ से होली नहीं खेलेंगे शिकायत मिलने पर या पेट्रोलिंग के टीम के नजर पर आने पर बख्शेंगे नहीं।थाना प्रभारी ने यह भी हिदायत देते हुए उपस्थित भीड़ को संदेश दिया है कि अनावश्यक कोलाहल पैदा करने वाले मार्केट में बिकने वाले लाऊड स्पीकरों का इस्तेमाल नहीं करेंगे सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील किये गए हैं। होली पर्व को पूरे दिन थाना का पैनी नजर चप्पे चप्पे पर रहेगी साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग गाड़िया 24 घण्टे गॉव गॉव जाकर एवं नगर के सभी वार्डो में गस्त करते रहेगी, वंही तहसीलदार ने बीएमओ से कहा कि होली पर के दिन 24 घण्टे एम्बुलेंस सेवा दूरस्थ रखने की निर्देश दिये गए। इस अवसर पर कोटवार, पटवारी, पत्रकार, जनप्रतिनिधियों सहित थाना स्टॉफ की उपस्थिति रहा।
होली पर्व पर हुड़दंग करने वाले को नहीं बख्शेंगे–केसर पराग कर्तव्यनिष्ठ थाना प्रभारी लवन।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
