करन अजगल्ले
पामगढ़ (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पामगढ़ विधानसभा के राहौद में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया इसमें सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान सभी ने रंग गुलाल लगाकर यथायोग्य अभिवादन के साथ भाईचारे का परिचय देते हुए होली की व आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने की बधाई दिया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आगामी विधानसभा चुनाव में पामगढ़ क्षेत्र से स्थानीय व्यक्ति को टिकट देने की माँग करने का प्रस्ताव किया जिससे लगातार मिल रही हार से मुक्ति दिलाकर पामगढ़ में भी कॉंग्रेस की विधायक बनाई जा सके,जिस पर उपस्थित जनों ने सहमति व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में नवल सिंह अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पामगढ़,हरप्रसाद साहू सदस्य श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ शासन,रवि शेखर भारद्वाज छाया सांसद,डा राजेंद्र गुप्ता प्रतिनिधि नगरपंचायत रहौद,राघवेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष ज़िला पंचायत,सुरेश तिवारी ,लहूरमन सहु,भूनेश्वर साहू,ईश्वर देवांगन,श्रीमती माधुरी आदित्य, संदीप यादव अजय दिव्य देव खोटेल राजेश भारद्वाज नीरज खूंटे प्रदीप बनर्जी टिकेश्वर जांगड़े सुरेश तिवारी तेरस राम यादव, सरोज सारथी, सुरेश थवाईत घासीराम चौहान जी पी बघेल दीपेंद्र लहरें राधेश्याम नोर्गे प्रमिला सूर्यवंशी किरण भारती अनंत किशोर सिंह, रामकुमर कश्यप, जसप्रीत सिंह गांधी, निखिल दिव्य नरेन्द्र तिवारी, अनिल खूंटे, उदय कश्यप, लिंकन रात्रे, मनोज रात्रे, आकाश यादव, विजय यादव,श्याम लाल कौशिक सिंकु टंडन सहित समस्त प्रकोष्ठ के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


