उत्तर बस्तर कांकेर  (गंगा प्रकाश)। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत कांकेर जिले में स्थित तीनों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम तय हो चुके हैं। स्क्रूटनी एवं अभ्यर्थिता से नाम वापसी के उपरांत अब कुल 36 अभ्यर्थी चुनावी समर पर होंगे। विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़, भानुप्रतापपुर तथा कांकेर से एक-एक यानी कुल 03 अभ्यर्थियों ने अभ्यर्थिता वापस ले ली है। इनमें अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 13, भानुप्रतापपुर से 14 और कांकेर विधानसभा क्षेत्र से 09 अभ्यर्थी अंतिम रूप से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारियों के द्वारा नामों की घोषणा के साथ ही सभी अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आबंटित किए गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक79 से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी और राज्य राजनीतिक दलों से रूपसिंह पोटाई ’’मोड्डू’’ को हाथ, विक्रम उसेण्डी को कमल, संतराम सलाम को झाड़ू छाप का प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। इसी प्रकार पंजीकृत राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों में से सर्व नरहरदेव गावड़े को फुटबॉल, मानचू मण्डावी को बांसुरी, लिलाधर कोरेटी को नारियल फार्म, शिवप्रसाद गोटा को आरी, सुरेन्द्र कुमार दर्रो को कोट तथा अन्य अभ्यर्थी में अनूप नाग को गन्ना किसान, मन्तूराम पवार को अलमारी, रमेश मण्डावी को चारपाई, रामनारायण उसेण्डी को एयर कंडीशनर और संतुराम नुरूटी को प्रतीक चिन्ह के तौर कड़ाही का सिम्बॉल आबंटित किया गया है। उक्त विधानसभा क्षेत्र से सविता पवार ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली है।
भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी और राज्य राजनीतिक दलों से सर्वश्री कोमल हुपेण्डी को झाड़ू, गौतम उइके को कमल, जामलसिंह जुर्री को हाथी, श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी को हाथ का प्रतीक चिन्ह आबंटित हुआ है। इसी प्रकार पंजीकृत राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों में से सर्वश्री अकबर कोर्राम को बाल्टी, चन्द्रशेखर कोड़प्पा को अंगूर, श्रीमती निर्मला कोमरे को गन्ना किसान, भोजराम मण्डावी को नारियल फार्म, राजेश्वर प्रसाद कांगे अलमारी, लतीफ कुमार पिद्दा को बांसुरी और श्यामलाल नरेटी को गैस सिलेंडर का प्रतीक चिन्ह प्रदाय किया गया है, जबकि अन्य उम्मीदवार अनिरूद्ध कुमार ठाकुर को फुटबॉल, चैनूराम सिवाना को एअर कण्डीशनर एवं सेवालाल चिराम को प्रतीक चिन्ह के तौर पर ब्लैक बोर्ड का सिम्बॉल प्रदान किया गया है। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से सहदेव तुलावी ने अभ्यर्थिता वापस ली है।
कांकेर निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-81 से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी और राज्य राजनीतिक दलों में सर्व आशाराम नेताम को कमल और शंकर ध्रुवा को हाथ का प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। इसी तरह पंजीकृत राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों में से डायमण्ड नेताम को नारियल फार्म, नमिता नेताम को बांसुरी, पार्वती तेता को गन्ना किसान, हेमलाल मरकाम को आरी का प्रतीक चिन्ह मिला है। अन्य उम्मीदवार में सर्व अर्जुन सिंह आचला को माचिस की डिब्बी, गोविंद कुमार दर्रो को कांच का गिलास तथा जयप्रकाश सलाम को प्रतीक चिन्ह के रूप बाल्टी का सिम्बॉल मिला है। कांकेर विधानसभा क्षेत्र से डॉ. प्रीति अरविन्द नेताम अपनी अभ्यर्थिता वापस ली है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 13 अक्टूबर से नामनिर्देशन पत्र वितरित किया गया जिसकी अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। तदुपरांत 21 अक्टूबर को प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा किए जाने के बाद आज कुल 03 ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली। इस प्रकार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 36 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। जिले के तीनों विधानसभा सीटों में मंगलवार 07 नवम्बर को मतदान होगा तथा प्राप्त मतों की गणना रविवार 03 दिसम्बर को की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version