गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ अधिकाररियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना मैनपुर एवं सायबर पुलिस टीम के द्वारा 115 प्लास्टि कुर्सी एवं 29 नग लोहे के सेंटरिंग प्लेट की चोरी के दो अलग-अलग मामलों में संलिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गये  कुर्सी एवं सेंटरिग प्लेट को बरामद कर धारा 379 भादवि0 एवं धारा 331(4),305, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

     मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.11.2024 को प्रार्थी बनसिंह सोरी पिता उधलू राम सोरी उम्र 58 साल निवासी कुल्हाड़ीघाट के द्वारा थाना मैनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.11.2024 के रात्रि कमार समाज के समुदायिक भवन का ताला तोड कर 115 नग प्लास्टिक के कुर्सी को चोरी कर संदेही आरोपी सुभाष एवं उनके दोस्त अपने छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 23 M 1778 में डाल कर भाग रहा था । जिसे गवाहों के द्वारा रोकने पर अपने वाहन को ग्राम फुलझर मोड़ के पास छोड़ कर भाग गया कि रिपोर्ट पर थाना मैनपुर में संदेही आरोपी के विरूद्ध धारा 331(4),305, 3(5) बीएनएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जो विवेचना के दौरान थाना मैनपुर पुलिस टीम एवं सायबर सेल टीम के द्वारा संदेही आरोपी सुभाष एवं उनके दोस्तो का पतासाजी किया गया जो दिनांक 07.12.2024 को संदेही आरोपी सुभाष को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो पुछताछ के दौरान कमार भवन में अपने दोस्त योगेश यादव के साथ मिलकर कमार भवन के 115 नग प्लास्टि के कुर्सी को चोरी करना स्वीकर किये साथ कड़ाई से पुछताछ करने पर दिनांक 05.03.2024 को ग्राम जरण्डी कन्ट्रक्शन साईड में अपने दो अन्य दोस्त मुकेश उर्म मुक्कु निषाद, हुमेश्वर सोरी के साथ मिल कर 29 नग लोहे के सेंटरिंग प्लेट को चोरी करना स्वीकर किये जाने पर दो अलग-अलग मामलों को कुल 04 आरोपी सुभाष उर्फ गांधी श्रीवास निवासी कोमाखान महासमुंद, योगेश यादव निवासी लुकुपाली महासमुंद, मुकेश उर्म मुक्कु निषाद निवासी पण्डरीपानी थाना छुरा, हुकेश्वर सोरी निवासी पण्डरीपानी थाना मैनपुर के कब्जे से 115 नग प्लास्टि के कुर्सी एवं 29 नग लोहे का सेटरिंग प्लेट को बराबद कर समक्ष गवाहन के जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त सबुत पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज भेजा गया।

     इस कार्यावाही में थाना मैनपुर प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर हुर्रा, सउनि0 जोहन ध्रुव, प्र.आर. राजकुमार साहू, हरिशचंद्र ध्रुव, प्रमोद यादव, आर0 प्रवीण वर्मा सायबर टीम सउनि0 मनीष वर्मा, प्र0आर0 अंगदराव, आर. सतीश गिरी, देवेन्द्र सोनवानी एवं अन्य का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version