गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर के शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी शाल के लिए नए बन रहे भवन के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही में कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। इन दिनों नए भवन के निर्माण हेतु निर्माण स्थल पर कालम खड़ा करने के लिए 60-70 बड़े बड़े गड्डे खोदे गए है। 8/8 के इन गड्डों में इन दिनों पानी भर गया है। जिससे लाईन से बने गड्डों का एहसास नहीं होता है। गड्डे खोदने उपरांत पिछले काफी दिनों से काम बंद है। इस निर्माण स्थल परिसर मं तीन-तीन शालाएं संचालित होती है। शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी, आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम हायर सेकेण्डरी एवं शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल का संचालन इस निर्माण स्थल परिसर में ही होता है। लगभग कुल 1000 से ऊपर छात्रा इन स्कूलों में अध्ययनरत है। यहां इतने बड़े बड़े गड्डों में कभी भी कोई गिर सकता है। और गंभीर दुर्घटना हो सकती है। जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहीं पर उनका खेल मैदान भी है। बड़े बड़े एवं गहरे गड्डों के कारण कभी भी कुछ भी हो सकता है। फिर इन दिनों इन सभी गड्डों में पानी भरा हुआ है। इससे दुर्घटना की आशंका और ज्यादा बलवती हो गई है। इस बारे में पीडब्लूडी के ई. ई. अनुज शर्मा से पूछने पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वीकृत निर्माण कार्यो को रोक दिया गया है। इसलिए ठेकेदार को काम बंद करने कहा गया है। इसका लिखित में कोई आदेश नहीं हैं। निर्माण कार्य में कालम हेतु खोदे गए गड्डों को जल्द ही पटवा दिया जावेगा। इससे प्रतीत होता है कि 1.19 करोड़ की लागत से शुरू किए गए इस शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला फिंगेश्वर का निर्माण कार्य अब ठंडे बस्ते में चला जावेगा। इस जानकारी से छात्राओं सहित पालकों के साथ निराशा व्याप्त हो गई है।
There is no ads to display, Please add some
