गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।लोकसभा चुनाव 2024 में शिक्षकों की ड्यूटी लगने के बाद भी राहत की बात यह है कि दसवीं, बारहवीं के नतीजे लेट नहीं होंगे। अगले महीने मई के पहले सप्ताह तक अंकसूची बनाने का काम कंप्लीट हो जाएगा। इसके बाद कभी भी नतीजे घोषित किया जा सकता है। मंडल सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पता चला है नतीजे घोषित करने के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। हालांकि, चुनाव के दौरान स्कूल, कॉलेजों के रेगुलर परीक्षाओं का रिजल्ट रोका नहीं जा सकता। फिर भी एक प्रक्रिया है। क्योंकि आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। वैसे भी छत्तीसगढ़ में सात मई को वोटिंग कंप्लीट हो जाएंगी। इसके बाद छत्तीसगढ़ के संदर्भ में आचार संहिता शिथिल हो जाएगी। संकेत है 10 मई के आसपास कभी भी रिजल्ट जारी हो जाएंगे। प्राप्त विवरण में बताया गया है कि इस बार दसवीं-बारहवीं की परीक्षा होली से पहले ही हो चुकी थी। होली 25 मार्च को थी और बोर्ड परीक्षा दो दिन पहले 23 मार्च को ही समाप्त हो गई। परीक्षा समाप्त होते ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम तेजी से शुरू हुआ था। मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 36 केन्द्र बनाए गए थे। मालूम हो कि इस बार दसवीं के परीक्षा में 1,58,246 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
There is no ads to display, Please add some
