10 लीटर अवैध देशी मदिरा मसाला, परिवहन करते दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। नया सवेरा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारी के दिशा निर्देश मे समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र मे गांजा, शराब ,जुआ,सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन मे आज शनिवार राजिम थाना प्रभारी अमृत लाल साहू को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति अपने स्कूटी जुपिटर मे देशी मदिरा मसाला शराब रखकर अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से बिक्री हेतु परिवहन कर रहे है जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी व स्टाफ के साथ कृषि उपज मंडी पथर्रा रोड स्टेडियम के सामने रेड की कार्यवाही करते हुए दोनों व्यक्तियों को पकड़ा पूछताछ करने पर अपना नाम सुशील ध्रुव पिता शीत् ध्रुव उम्र 29 साल निवासी नवाडीह राजिम व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुरज यादव पिता सतोष यादव उम्र 29 साल साकिन फिंगेश्वर रोड राजिम बताया जिनके कब्जे से 60 नग देशी मदिरा मसाला कुल 10 लीटर कीमती 6600 व एक सफेद रंग की जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG.23.N.9047 को बरामद कर जप्त किया गया । आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरिफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया ।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजिम एवं टीम की विशेष भूमिका रही
There is no ads to display, Please add some


