रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रत्याशियों के नामों का ऐलान जारी है। भाजपा अब तक जहां 86 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है, तो वहीं कांग्रेस ने दो सूची में 83 प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। अहम बात ये है कि कांग्रेस ने 83 नामों में 18 विधायकों के टिकट काटे हैं, जबकि 1 विधायक को दूसरी सीट पर शिफ्ट किया है। वहीं जो 7 सीटें अभी होल्ड है, उनमें भी छह सीटों पर कांग्रेस के ही विधायक है, जाहिर ये सभी विधायक डेंजर जोन हैं, जिनकी जगह नये नामों को मौका दिया जा सकता है।

आइये पहले ये देख लेते हैं कि आखिर पार्टी ने किन-किन विधायकों का टिकट काटा है।

विधानसभा सीट मौजूदा विधायक / नये प्रत्याशी

मनेंद्रगढ़ विधानसभा – डॉ विनय जायसवाल / रमेश सिंह

प्रतापपुर विधानसभा – डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम / राजकुमारी मरावी

रामानुजगंज विधानसभा- बृहस्पत सिंह / डॉ अजय तिर्की

सामरी विधानसभा – चिंतामणि महाराज / विजय पैकरा

लैलूंगा विधानसभा- चक्रधर सिदार / विद्यावति सिदार

पाली तानाखार विधानसभा – मोहित केरकेट्टा / दुलेश्वरी सिदार

बिलाईगढ़ विधानसभा – चंद्रदेव राय / कविता प्राण लहरे

धरसींवा विधानसभा – अनिता शर्मा / छाया वर्मा

रायपुर ग्रामीण – सत्यनारायण शर्मा / पंकज शर्मा

अहिवारा विधानसभा – रूद्र कुमार गुरू (शिफ्ट किये गये नवागढ़) निर्मल कोसरे

जगदलपुर विधानसभा – रेखचंद जैन / जतिन जायसवाल

इन सीटों को अभी रखा गया है होल्ड

कुल 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने अब तक 83 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। आज जारी 53 लिस्ट और इससे पूर्व में 30 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किये जा चुके हैं। वहीं सात सीट अभी होल्ड है। इनमें से 6 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा इन सभी सीटों पर नये चेहरे उतार सकती है।

रायपुर ग्रामीण – कुलदीप जुनेजा

बैकुंठपुर – अंबिका सिंहदेव

सरायपाली – किस्मतलाल नंद

महासमुंद – बिनोद चंद्राकर

कसडोल – शकुंतला साहू

सिहावा – लक्ष्मी ध्रुव

धमतरी – ये सीट भाजपा के पास है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version