मैनपुर (गंगा प्रकाश)। स्वास्थ्य सुविधा में योद्धाओं की भूमिका निभाने 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने से मैनपुर में 102 एंबुलेंस सेवा बंद थी मगर हाल ही में आए नए 102 एम्बुलेंस में सुविधा नहीं होने से लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है । जिस तरह से देखा गया कि 102 एंबुलेंस में इमरजेंसी सेवा का अभाव है उससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।पहले जो कर्मचारी 102 में काम कर रहे थे वह पूरी तरह अनुभवी और क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी रखते थे मगर अभी 102 एंबुलेंस की नए ठेके से 102 एंबुलेंस में इमरजेंसी सेवा नहीं मिल रही है जिससे दूर दराज से आए हुए प्रसव के लिए महिलाओं को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
102 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बताया कि हमारी समस्याओं पर शासन-प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा।इसलिए अब हड़ताल का निर्णय लिया है। जिनमे से प्रमुख मांगो में 102 महतारी एंबुलेंस सेवा का नई सेवा प्रदाता ठेका कंपनी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन को निरस्त कर दस वर्षों से सेवा कार्य कर रहे कर्मचारिरयों को उनके वर्तमान कार्यस्थल पर पुन: पदस्थापना और वर्ष 2018 से शेष बचे हुए कर्मचारियों का समायोजन करना 102 के कर्मचारियों के पूर्व बकाया वेतन का तुरंत भुगतान माह के पहले सप्ताह में कर्मचारियों का वेतन भुगतान जारी किया जाए।
कर्मचारियों को वर्ष 2018 से 2023 तक का वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ एरियस के रूप में एकमुश्त भुगतान करना सहित आठ घंटे का काम निर्धारित, अतिरिक्त समय में किए गए कार्य की ओवरटाइम राशि दें।
मुख्यमंत्री के वादे के अनुसार 102 एंबुलेंस सेवा को ठेका प्रथा से हटाकर सरकार द्वारा स्वयं संचालन कर 60 वर्ष तक नौकरी की गारंटी शामिल है ।
प्रदेश सरकार इनकी मांगो को पूरा नहीं करती है तो बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ से क्षेत्र वासियों वंचित रहना पड़ सकता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version